भूमि पूजन होते ही राममय हो गया बेरमो कोयलांचल

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को जब अयोध्या में भूमि पूजन हुआ तब पूरा बेरमो कोयलांचल राममय हो गया। रामभक्तों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा पूरे इलाके में जश्न का माहौल छा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:08 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:08 PM (IST)
भूमि पूजन होते ही राममय हो गया बेरमो कोयलांचल
भूमि पूजन होते ही राममय हो गया बेरमो कोयलांचल

बेरमो : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को जब अयोध्या में भूमि पूजन हुआ, तब पूरा बेरमो कोयलांचल राममय हो गया। रामभक्तों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा, पूरे इलाके में जश्न का माहौल छा गया। सभी लोग अपनी तरह से खुशी बांटने में लग गए। मंदिरों में पूजा व आरती के बाद दीप जलाए जाने के साथ ही बाहर आतिशबाजी कर लोगों के बीच मिठाई भी बांटी गई। कई जगह रामभक्तों ने जय श्रीराम नाम का नारा लगाते हुए जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। करगली में एलईडी टीवी पर दिया गया कार्यक्रम : गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन का लाइव कार्यक्रम एलईडी टीवी के माध्यम से लोगों को दिखाया गया। कार्यालय में उपस्थित लोगों के अलावा आसपास के आने-जाने वालों ने भूमि पूजन का पूरा कार्यक्रम देखा। उसके बाद यहां सड़क पर पूर्व सांसद पांडेय व अन्य लोगों ने पटाखे जलाकर जय श्रीराम के नारे लगाए। पूर्व सांसद ने कहा कि आज का दिन केवल हिदुस्तान ही नहीं, पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक है। करीब 500 वर्ष के इंतजार के बाद एक अरब हिदुओं का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भूमि पूजन कार्यक्रम से साकार हुआ। भाजपा के बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने रामलला के मंदिर की आधारशिला रखकर आज के दिन को ऐतिहासिक बना दिया है। कहा कि अब पूरे विश्व में श्रीराम के आदर्श की स्थापना होगी। मौके पर भाजपा के वरीय नेता सुरेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, बीएमएस नेता रवींद्र कुमार मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, भाई प्रमोद सिंह, सुमीत सिंह, धीरज गिरि, अर्चना सिंह, सचिन मिश्रा, राजकुमार ठाकुर आदि मौजूद थे। कथारा में किया गया सामूहिक रामायण पाठ संस, कथारा (बेरमो) : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सूत्रपात होने के उपलक्ष्य में बुधवार को कथारा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सामूहिक रामायण पाठ किया गया। भाजपा नेता विनय कुमार सिह ने यह आयोजन कराया। रामायण पाठ में आचार्य देवनंदन शास्त्री, सुधीर पांडेय, अनिल पांडेय, बमबम पांडेय, पंचम पांडेय, मनोज शुक्ला, ललन पांडेय आदि ने भाग लिया। पाठ समाप्ति के बाद उक्त आचार्यों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने कहा कि रामलला का मंदिर निर्माण का सपना भारत के लोग पांच सौ वर्ष पूर्व से ही देख रहे थे, जो अब साकार हो रहा है। राम मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ होने से सभी रामभक्त काफी उत्साहित हैं। मौके पर मंदिर समिति तमाम सदस्य उपस्थित थे। वहीं जारंगडीह, कथारा चार नंबर, खेतको, बाबू क्वार्टर, माइनर्स क्वार्टर, चलकरी आदि स्थित मंदिरों में पूजा-पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया। पौधारोपण कर श्रीराम के नाम किया समर्पित संस, सुरही (बेरमो) : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किए जाने के बाद बुधवार को नावाडीह में कई लोगों ने पौधारोपण कर श्रीराम के नाम समर्पित किया। यहां भाजपा के मीडिया प्रभारी फूलचंद किस्कू के नेतृत्व में लोगों ने 'एक पेड़ श्रीराम के नाम' करते हुए पौधे लगाए। पौधे लगाए जाने के दौरान लोगों ने भगवान राम का स्मरण करते हुए 'रघुपति राघव राजा राम, पतित-पावन सीता-राम' का भी उच्चारण कर रहे थे। उससे पहले राम भक्तों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर सहित अन्य स्थलों में हनुमान चालीसा का पाठ किया। पौधारोपण के दौरान सुरेश महतो, दिनेश कुमार, आकांक्षा गुप्ता, निर्मल गुप्ता, मनोज गुप्ता, किशोर महतो आदि सक्रिय थे। नावाडीह के पंच मंदिर परिसर में हुआ संकीर्तन संस, नावाडीह (बेरमो) : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर आधारशिला रखे जाने के अवसर पर बुधवार को नावाडीह के पंच मंदिर परिसर में संकीर्तन का आयोजन किया गया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने ढोल-मंजीरे की ताल पर हरे रामा-हरे कृष्णा का अलाप किया। संकीर्तन का नेतृत्व रेडियो कलाकार बिशेश्वर प्रसाद ने करते हुए कहा कि लगभग पांच सौ वर्ष बाद फिर से रामलला को अपने जन्मस्थल पर अधिकार मिला है। इस कारण सभी रामभक्त बेहद खुश हैं। यहां संकीर्तन का समापन होने के बाद मंदिर सहित पूरे गांव में जलते दीपक सजाकर प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर भाजपा के बोकारो जिला सचिव निर्मल महतो एवं झामुमो नेता भोलाराम महतो सहित डोमन कानू , कैलाश कानू, किशोरी कानू, साधु महतो, प्रकाश कुमार, बासुबिहारी, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। फुसरो में राम नाम की गूंज, निकाला गया जुलूस

संस, करगली (बेरमो) : अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन के बाद बेरमो कोयलांचल के फुसरो शहर राम नाम से गूंज उठा। लोग खुशी से झूम उठे। शारदा कॉलोनी में भारतीय जनता मजदूर संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता ने हाथों में झंडा लिए जय श्रीराम का नारा लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। साथ ही चौक-चौराहों पर राम भक्तों ने खूब आतिशबाजी भी की। बीएमएस के संयुक्त महामंत्री रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज पूरा भारत राममय हो उठा है, सदियों को इंतजार आज समाप्त हो गया। कहा कि कई वर्षो बाद वो घड़ी आई, जिसकी प्रतीक्षा करोड़ों हिदुओं को थी। रामभक्तों ने घूम-घूम कर बांटा लड्डू

संस, संडेबाजार (बेरमो) : अयोध्या में श्रीराम मंदिर की आधारशिला का सूत्रपात होने क बाद पूरे क्षेत्र में रामभक्तों ने घूम-घूम कर लोगों के बीच लड्डू बांटा और मंदिरों में राम के नाम का जाप किया गया। जरीडीह बाजार, गांधीनगर, संडेबाजार, कुरपनिया आदि में मिठाई बांटी गई। मौके पर अभि पासवान, गौतम, राहुल, रीतिक सिन्हा, जैकी आदि सक्रिय थे। आतिशबाजी कर घरों में जलाए दीप

संस, तेनुघाट (बेरमो) : अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करने के बाद तेनुघाट, घरवाटांड़, सरहचिया, उलगड्डा, चांपी और आसपास के क्षेत्रों में लोग काफी उत्साहित नजर आए। चारों ओर श्रीराम की जयकार गूंजने लगी। अयोध्या से श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन का सीधा प्रसारण टीवी पर लोग सारे काम छोड़कर देखते नजर आए। पूरा क्षेत्र भगवा रंग में डूबा नजर आया। लोग मंदिरों में भजन-कीर्तन में लगे रहे। साथ ही आतिशबाजी कर घरों में दीप जलाए।

chat bot
आपका साथी