आंशिक लॉकडाउन से सड़कों पर सन्नाटा, बंद रहीं दुकानें

जागरण संवाददाता बोकारो वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:14 PM (IST)
आंशिक लॉकडाउन से सड़कों पर सन्नाटा, बंद रहीं दुकानें
आंशिक लॉकडाउन से सड़कों पर सन्नाटा, बंद रहीं दुकानें

जागरण संवाददाता, बोकारो : वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड में आंशिक लॉकडाउन के तीसरे चरण के शनिवार को भी बीते दिनों की तरह ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम दिखी। आवश्यक सेवाओं में मेडिकल स्टोर, सब्जी, दूध, फल आदि की दुकानें खुली रहीं। लोग भी सरकार के आदेश का पूरी तरह पालन करते नजर आए। कोरोना को लेकर लोगो में भय का माहौल बना है। सरकारी व निजी कार्यालय जाने वाले लोग सड़कों पर दिखे। नगर में सिर्फ सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान अनुमति प्राप्त दुकानें खुली रही। कुछ अनावश्यक रूप से खुली दुकानों को बंद कराते हुए दुकानदार को सख्त चेतावनी दी गई। लॉकडाउन के अनुपालन को लेकर पुलिस बल के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। तीन बजे के बाद सड़क पर निकलने वाले लोगों से घर से निकलने का कारण पूछने बाद उन्हें जाने दिया गया। उपायुक्त राजेश सिंह ने कहा है कि लोग बेवजह सड़कों पर नहीं निकले। साथ ही अनुमति प्राप्त दुकानों पर भी भीड़ नहीं लगाने को कहा गया। अति आवश्यक होने पर ही लोग मास्क एवं शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए अपने घरों से बाहर निकलने की अपील की गई।

chat bot
आपका साथी