विपक्षी कर रहे मोदी सरकार को बदनाम करने की साजिश

जागरण संवाददाता बोकारो भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बोकारो जिला कमेटी की बैठक सेक्ट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 08:55 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 08:55 PM (IST)
विपक्षी कर रहे मोदी सरकार को बदनाम करने की साजिश
विपक्षी कर रहे मोदी सरकार को बदनाम करने की साजिश

जागरण संवाददाता, बोकारो : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बोकारो जिला कमेटी की बैठक सेक्टर-एक स्थित सांसद आवास में जिलाध्यक्ष मुकेश राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह और प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा किसानों के बहाने में मोदी सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। झारखंड में हेमंत सरकार द्वारा धान की खरीदारी नहीं करने का विरोध किया गया। कहा कि अगर हेमंत सरकार धान की खरीदारी अविलंब शुरू नहीं करती है तो भाजपा किसान मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएगा।

मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, रामलाल सोरेन, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनोद महतो, माथुर मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दलजीत सिंह, राजकुमार रंजन, संतोष सिंह, हरिपद गोप, काली पांडेय, धर्मेंद्र शर्मा, टेकलाल महतो, मुकेश मिश्रा, सतीश राय, बलराम महतो, विशाल महतो, महानंद महतो, धर्मेंद्र माहथा, मंतोष ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रशेखर माहथा, सोमेश्वर राय, अर्जुन स्वर्णकार, चंदन सिंह, टुल्लू सिंह, विकास माहथा, प्रदीप कुमार मोनू, मुकेश जायसवाल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी