अब ग्रामीणों के हाथ में गांवों के विकास की बागडोर

जरीडीह बाजार/कथारा (बेरमो) : गांवों के विकास की बागडोर अब सीधे तौर पर ग्रामीणों के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 May 2018 09:54 PM (IST) Updated:Thu, 10 May 2018 09:54 PM (IST)
अब ग्रामीणों के हाथ में गांवों के विकास की बागडोर
अब ग्रामीणों के हाथ में गांवों के विकास की बागडोर

जरीडीह बाजार/कथारा (बेरमो) : गांवों के विकास की बागडोर अब सीधे तौर पर ग्रामीणों के हाथ में देने को सरकारी फरमान के तहत गुरुवार को बेरमो प्रखंड अंतर्गत जरीडीह पूर्वी, बोड़िया दक्षिणी व जारंगडीह उत्तरी समेत पेटरवार प्रखंड की खेतको पंचायत में ग्राम विकास समिति गठित की गई। हालांकि प्रखंड मुखिया संघ की पूर्व घोषणा अनुसार सभी पंचायतों के मुखिया इस समिति के गठन के लिए आयोजित ग्रामसभा में सम्मिलित नहीं हुए। इस समिति की अनुशंसित विकास योजनाओं को धरातल उतारने के लिए प्रत्येक वर्ष पंचायतों को अलग से राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपये मिलेंगे। समिति के तीन पदाधिकारियों में अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के अलावा आठ सदस्यों का चयन पंचायत सचिवालयों में ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीणों के समर्थन के आधार पर किया गया। अध्यक्षता पंसस अजय भगत ने की। संचालन पंचायत सेवक लक्षमण यादव ने किया। अध्यक्ष रीना देवी एवं कोषाध्यक्ष रणधीर उर्फ जिम्मी ¨सह निर्विरोध चुने गए। सचिव पद के लिए ललिता कुमारी व बबीता कुमारी ने दावेदारी पेश की। उनमें ललिता कुमारी के पक्ष में 59 समर्थन और बबीता कुमारी के पक्ष में 53 ग्रामीणों का समर्थन रहा, जिसके आधार पर ललिता कुमारी सचिव चयनित की गईं। सर्वसम्मति से चुने गए सदस्यों में बबीता देवी, सीमा कुमारी, पिंकी कुमारी, मुसर्रत परवीन, रूख्साना खातून, मुन्ना साव, ब्रजेश कुमार व बबलू प्रसाद कसेरा शामिल रहे। पंचायत स्वंयसेवक अनिल कुमार व शादाब आलम ने उपस्थित ग्रामीणों को समिति गठन के उद्देश्य व कार्यों के बारे में बताया। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व पंसस मंजू देवी, वार्ड सदस्य पवन सहानी, पंकज सहानी, मो. मेराज भाजपा नेता राकेश वर्मा, प्रदीप साव, राजकुमार साव, संदीप विश्वकर्मा, मोनू रजक, मुन्ना साव, संजय साव, राजू रजक, ब्रजेश परदेसी, विक्की रजक, गुड्डी देवी, राजेश टुडू, कुंती देवी, सरस्वती देवी, सीमा कुमारी, विशाल कुमार, रेखा देवी, बख्शी ¨सह, बबीता देवी, नीलम देवी, रेशमा भाटिया, शहजादी बेगम, रजिया खातून, सरिता देवी, दुलारी देवी, विक्की रजक आदि महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

बोड़िया दक्षिणी पंचायत में गठित ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष रेखा देवी, सचिव मीना देवी एवं कोषाध्यक्ष संजय यादव को चयनित किया गया। जारंगडीह उत्तरी पंचायत में अध्यक्ष करुणा कुमारी सचिव नेहा कुमारी एवं कोषाध्यक्ष विकास कुमार ¨सह और खेतको में अध्यक्ष अनवरी खातून, सचिव परवेज आलम व कोषाध्यक्ष मुनव्वर आजम चुने गए। इसके अलावा सदस्यों का भी चयन किया गया। समिति गठन को प्रखंड मुख्यालय से आए पर्यवेक्षकों ने ग्रामीणों को बताया कि इस समिति की देखरेख में पंचायतों के गांवों में विकास कार्य होगा। समिति के पदाधिकारी व सदस्य विकास कार्यों की सूची बनाकर पंचायत प्रतिनिधियों को देंगे। उसके अनुसार ही विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। खेतको में आयोजित ग्रामसभा की अध्यक्षता उपमुखिया अमित ¨सह ने की। चयन प्रक्रिया पंचायत सेवक भरतलाल प्रसाद जैन एवं पर्यवेक्षक वरुण कुमार मिश्रा की देखरेख में संपन्न कराई गई। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सूरज नायक, वार्ड सदस्य वकील अंसारी, सरफराज अंसारी, राजू यादव, सलीम रजा, गौरी यादव,पंचायत स्वयंसेवक अमृतलाल नायक, शमा परवीन, प्रियंका कुमारी, समाजसेवी जाफर अली, ललन नायक, सुरेश महतो, गुड़िया देवी, बबलू यादव, संजय नायक, कविता देवी, हाजरा खातून, दुलारचंद ¨सह, अयूब अंसारी, नईम अंसारी, रामचंद्र यादव, लालू नायक, जैनुल अंसारी, फकीर मोहम्मद, जाकिर अंसारी, मुस्तकीम अंसारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी