बोकारो में 11 नए मरीज मिले, 181 सक्रिय मामले

जासं बोकारो गुरुवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के कुल 11 नए मामलों की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 10:17 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:18 AM (IST)
बोकारो में 11 नए मरीज मिले,  181 सक्रिय मामले
बोकारो में 11 नए मरीज मिले, 181 सक्रिय मामले

जासं, बोकारो : गुरुवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के कुल 11 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें बोकारो के 65 वर्षीय पुरुष, बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार निवासी 57 वर्षीय पुरुष, बोकारो जनरल अस्पताल के वार्ड 5 की 57 वर्षीय महिला, बोकारो जनरल अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल की 28 वर्षीय महिला, सेक्टर-12 के 60 वर्षीय महिला, बोकारो थर्मल के 51 वर्षीय पुरुष, बेरमो प्रखंड के करगली बाजार निवासी 26 वर्षीय पुरुष, एसबीआई सेक्टर-1 के 32 वर्षीय पुरुष, केके सिंह कॉलोनी चीरा चास निवासी 65 वर्षीय महिला, सेक्टर-4 निवासी 59 वर्षीय पुरुष एवं सेक्टर-5 के 57 वर्षीय पुरुष शामिल है। सभी को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी किया जा रहा है। अब बोकारो जिला में कुल सक्रिय 181 मामलों की संख्या हो गई है।

chat bot
आपका साथी