एनसीपी को बोकारो जिले में किया जाएगा मजबूत

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में सोमवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती व संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:27 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:27 PM (IST)
एनसीपी को बोकारो जिले में किया जाएगा मजबूत
एनसीपी को बोकारो जिले में किया जाएगा मजबूत

जासं, बोकारो: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में सोमवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती व संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के उद्देश्य को जन-जन तक ले जाने में कार्यकर्ताओं को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। समाजहित में पार्टी कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। बोकारो जिले में पार्टी की मजबूती को लेकर विशेष अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। कहा कि देश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग के लोगों के अधिकार को लेकर संघर्षरत है। फुटपाथ दुकानदारों के स्थायीकरण, बीजीएच में व्यापक सुधार, शहर के सुंदरीकरण सहित बीएसएल को 10 मिलीयन टन करने, शहर की साफ-सफाई को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता बेनु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार भारती, मोनू कुमार, सुजीत कुमार, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पासवान, भानू राम, विनोद कुमार, शशिकांत महतो, मिथिलेश यादव, अजय बेसरा, सुलेखा देवी, नीति देवी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी