एनसीसी कैडेट्स को सिखाया साइबर अपराध नियंत्रण का तरीका

जागरण संवाददाता बोकारो 19 झारखंड बटालियन एनसीसी ने बोकारो स्टील सिटी कॉलेज परिसर में पांच दिवसीय कैंप लगाया। सोमवार को सूबेदार राजेश सिंह व एनसीसी के विवेकानंद सिंह ने कैंप का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 01:26 AM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 01:26 AM (IST)
एनसीसी कैडेट्स को सिखाया साइबर अपराध नियंत्रण का तरीका
एनसीसी कैडेट्स को सिखाया साइबर अपराध नियंत्रण का तरीका

जागरण संवाददाता, बोकारो: 19 झारखंड बटालियन एनसीसी ने बोकारो स्टील सिटी कॉलेज परिसर में पांच दिवसीय कैंप लगाया। सोमवार को सूबेदार राजेश सिंह व एनसीसी के विवेकानंद सिंह ने कैंप का शुभारंभ किया। शिविर में बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के 104 एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराध नियंत्रण का तरीका सिखाया गया। साथ ही, विभिन्न प्रकार के हथियारों के संबंध में जानकारी दी गई। इन्हें मैप रीडिग का तरीका भी बताया गया। सूबेदार राजेश सिंह ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को चुनौतियों से निबटने का तरीका बताया जाता है। इन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। साथ ही, आपसी समन्वय के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। इन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत किया जाता है। विवेकानंद सिंह ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण हासिल करने वाले कैडेट्स को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। सी ग्रेड का प्रमाण पत्र हासिल करने वाले कैडेट को बीएड के अलावा अन्य कोर्स में अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाता है। इसके अलावा सेना, पारा मिलिट्री के अलावा सरकारी नौकरियों में भी अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाता है। कैडेट्स को डिजास्टर मैनेजमेंट के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की जाती है। इन्हें राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। सूबेदार राजेश सिंह, नायक सूबेदार अशोक कुमार, हवलदार पप्पू राम गुर्जर, हवलदार रामचंद्र भगत, हवलदार सुमित कुमार सिंह व हवलदार मनोज कुमार पांडेय ने एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिग एवं हथियार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। कैडेट्स ने भी कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया।

chat bot
आपका साथी