भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री को भेजा आभारपत्र

पिछरी (बेरमो) फुसरो नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:21 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:21 PM (IST)
भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री को भेजा आभारपत्र
भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री को भेजा आभारपत्र

पिछरी (बेरमो) : फुसरो नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्ट आफिस के जरिये अभार पत्र भेजा। नया रोड फुसरो स्थित डाकघर के लेटर बाक्स में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड में लिखा आभार पत्र डाला। यहां कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भाजपा के फुसरो नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा समर्पण पखवारा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं समर्पण का संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री के नाम डाक के जरिये पोस्टकार्ड भेजकर आभार व्यक्त किया। साथ ही पोस्टकार्ड में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी लिखा गया है। उन्होंने बताया कि सेवा समर्पण पखवारा के तहत कार्यकर्ताओं की ओर से प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम कर भाजपा व जनता के बीच सेतु बनाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं से आमजनों को अवगत कराया जाएगा। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी रामकिकर पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विनय कुमार सिंह, भाजपा महिला की जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो एवं स्वच्छता प्रभारी दिनेश सिंह सहित श्रीकांत सिंह, जितेंद्र सिंह, शंकर सिन्हा, रमेश स्वर्णकार, लालमोहन महतो, अरुण कुमार सोनी, सुभाष वर्णवाल, विवेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी