ठंडा दूध गर्म करेगा पशुपालकों की जेब

संवाद सहयोगी पेटरवार पेटरवार में दूध को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके कार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:17 PM (IST)
ठंडा दूध गर्म करेगा पशुपालकों की जेब
ठंडा दूध गर्म करेगा पशुपालकों की जेब

संवाद सहयोगी, पेटरवार : पेटरवार में दूध को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके कारण प्रखंड के पशुपालकों को मांग कम होने पर कम कीमत में दूध बेचना पड़ता था। सोमवार को प्रखंड के जराडीह ग्राम में जिला गव्य विकास विभाग ने मिल्क चिलिंग प्लांट खोलकर यहां के पशुपालकों की समस्या का समाधान कर दिया है। अब पशुपालक दूध को सुरक्षित रख पाएंगे और इससे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। गोकुल ग्राम विकास केंद्र भवन में लगे मिल्क चिलिंग प्लांट का उद्घाटन गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, प्रमुख सीमा देवी और मुखिया फूलेश्वरी देवी ने किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि पांच हजार लीटर क्षमता वाला यह मिल्क चिलिग प्लांट पशुपालक के लिए वरदान साबित होगा। पूर्व में पशुपालक खराब होने की चिंता में दूध औने-पौने दाम में बेचने के लिए मजबूर थे, लेकिन अब चिलिग प्लांट लगने से उनकी मुश्किलें कम होंगी। क्षेत्र के मवेशी पालक आत्मनिर्भर होंगे।

मौके पर जिला पशुपालन पालन पदाधिकारी मनोज कुमार मणि, सांसद प्रतिनिधि संजय गुप्ता, डॉ. धर्मरक्षित विद्यार्थी, शांतिलाल जैन, मुमताज अंसारी, समीर कुमार, सुरेश प्रसाद, कृष्णा महतो, योगेंद्र महतो, मनसुख सहित प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी