ज्ञानसेतु से बदल रहा शैक्षणिक माहौल

जागरण संवाददाता बोकारो जिला परियोजना कार्यालय चास में डीईओ नीलम आइलिल टोप्पो की अध्यक्षता

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 08:51 PM (IST)
ज्ञानसेतु से बदल रहा शैक्षणिक माहौल
ज्ञानसेतु से बदल रहा शैक्षणिक माहौल

जागरण संवाददाता, बोकारो : जिला परियोजना कार्यालय चास में डीईओ नीलम आइलिल टोप्पो की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए ज्ञानसेतु कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शिक्षक व बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। साथ ही प्रत्येक दिन मध्याह्न भोजन के विषय में भी जानकारी प्राप्त की जाती है।

विभिन्न एप के माध्यम से आवश्यक सूचना को एकत्र किया जाता है। साथ ही स्कूल की गतिविधियों की मॉनीटरिग की जाती है। कहा कि झारखंड अधिविद्य परिषद् की ओर से आठवीं व नौवीं बोर्ड परीक्षा का भी संचालन किया जाता है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की क्षमता का आकलन किया जाता है। विद्यार्थी भी परीक्षा को लेकर सजग रहते हैं। मैट्रिक से पूर्व वे परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के शिक्षाविदें की शंका का समाधान किया। शिक्षाविद् सरकारी विद्यालयों की शिक्षण प्रणाली से अवगत हुए। मौके पर उत्तर प्रदेश के रोहित त्रिपाठी, शिखा शुक्ला, डॉ. सपना शर्मा, सुभ्रांशु उपाध्याय, पीएम अंसारी के अलावा एडीपीओ ज्योति खलको, एपीओ विनोद कुमार, जितेंद्र सिंह, रवि प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी