मांगों पर पहल नहीं हुई तो प्लांट का गेट होगा जाम

इंटक बोकारो की बैठक जिलाध्यक्ष रघुनाथ महतो की अध्यक्षता में सोमवार को सेक्टर नौ में हुई। इस दौरान जन आक्रोश कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:32 PM (IST)
मांगों पर पहल नहीं हुई तो प्लांट का गेट होगा जाम
मांगों पर पहल नहीं हुई तो प्लांट का गेट होगा जाम

संवाद सहयोगी, बोकारो: इंटक बोकारो की बैठक जिलाध्यक्ष रघुनाथ महतो की अध्यक्षता में सोमवार को सेक्टर नौ में हुई। इस दौरान जन आक्रोश कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रघुनाथ महतो ने कहा कि मजदूरों एवं विस्थापितों की समस्याओं को लेकर जन आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन को 11 सूत्री मांग पत्र दिया गया है, लेकिन अभी तक प्रबंधन ने हमारी मांगों पर किसी तरह की पहल नहीं की है। अगर मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो संयंत्र के चारों गेटों को जाम किया जाएगा। कार्यक्रम संचालन सुधीर कुमार हरि ने किया। मौके पर महासचिव राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सूरज प्रसाद, जितेंद्र मिश्रा, सचिव प्रदीप कुमार लहरी, साकिब अली, कोषाध्यक्ष गणेश साव, रवि कुमार, जितेंद्र कर्मकार, अर्जुन सिंह, राज बहादुर, मनोज राम, बिनोद कुमार, शंकर कुमार, उमाशंकर यादव, भवानी लहरी, राजेंद्र साव, बाबू चंद महतो, पंकज मिश्रा, तुलसी देवी, छुमिया देवी आदि थे।

chat bot
आपका साथी