एलआइसी का नहीं होने दिया जाएगा निजीकरण

संवाद सहयोगी गोमिया (बेरमो) लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन आफ इंडिया (लियाफी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल न ेका कि एलआइसी को किसी हाल में बिकने नहीं देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 01:02 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 01:02 AM (IST)
एलआइसी का नहीं होने दिया जाएगा निजीकरण
एलआइसी का नहीं होने दिया जाएगा निजीकरण

संवाद सहयोगी, गोमिया (बेरमो) : लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन आफ इंडिया (लियाफी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) का किसी भी कीमत में निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। एलआइसी के सभी अभिकर्ता देश की सेवा में जुटे हुए हैं। यह बातें उन्होंने सोमवार को लियाफी की ओर से गोमिया की गवर्नमेंट कालोनी स्थित काली मंडप परिसर में आयोजित एकदिवसीय अभिकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लियाफी एक ऐसा संगठन है, जो अपने सदस्यों यानी अभिकर्ताओं को वाजिब अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्षरत है। साथ ही पालिसी धारकों का भी ख्याल रखता है। पालिसी धारकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए भी प्रबंधन से बातचीत कर समस्याओं का समाधान कराता है। कहा कि लियाफी के सभी सदस्य प्रतिकूल वातावरण में भी अपनी कार्यदक्षता सिद्ध करते हुए अपनी सेवा देश के लोगों को एलआइसी के माध्यम से दे रहे हैं।

हजारीबाग मंडल लियाफी के सचिव कृष्णमुरारी सिंह ने कहा कि एलआइसी के अभिकर्ताओं की जो भी समस्याएं हैं, जिनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। सभी अभिकर्ताओं को ग्रेच्युटी, चिकित्सा, बीमा, पेंशन आदि की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने इस ओर लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्याओं का समाधान कराने का आग्रह किया। इस सम्मेलन में बोकारो जिला सहित धनबाद व हजारीबाग जिले के प्रतिनिधियों व सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्षता अरुण विकास चक्रवर्ती ने की। मौके पर मुख्य रूप से संजय कुमार सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी, नंदलाल प्रसाद बर्णवाल, रतन कुमार सिंह, बिल्टू कुमार सिंह, सुभाषचंद्र महतो, अनीश कुमार सिंह, संजय कुमार धान, कमलेश्वर साव, सत्येंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, संजय बर्णवाल, कमलेश्वर साव, मनोजचंद्र पोद्दार, नूर अंसारी, नागेश्वर राय, प्रभात कुमार राम, शंभु झा, श्यामल डे, संतोष कुमार नायक, रामप्रताप यादव, संजीव चौधरी, रोशनलाल पटेल, राकेश कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, धनेश्वर तिवारी, रविरंजन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी