बारिश से ढहा कच्चा मकान

सुरही (बेरमो) नावाडीह प्रखंड में लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। पिछले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:44 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:44 PM (IST)
बारिश से ढहा कच्चा मकान
बारिश से ढहा कच्चा मकान

सुरही (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड में लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। पिछले एक हफ्ते के बारिश में करीब आधा दर्जन लोगों के सर से छत छीन गया है। बुधवार की सुबह बोराटांड़ निवासी किरण देवी का कच्चा मकान बारिश की वजह से ढह गया। इसे संयोग ही कहा जाए कि घटना के समय किरण देवी अपने दोनों पुत्री के साथ बहर थीं। किरण देवी के पति की मौत दो साल पहले ही हो चुकी है। किसी तरह वह अपना घर चलाती है। मकान ढहने से उसकी परेशानी और बढ़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल पीड़ित से मिल घटना की जानकारी लेते हुए बीडीओ अशोक कुमार से आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा की दिलाने की मांग की। दीपू अग्रवाल ने बताया कि ऊपरघाट में कई निर्धन परिवार का कच्चा मकान है, जो इस बारिश के मौसम में ढह गया है। प्रशासन को सूचना देने के बाद भी को इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रहा है। दीपू अग्रवाल ने जिला प्रशासन से ऊपरघाट में शिविर लगाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से करीब आधा दर्जन लोगों का कच्चा मकान ढह चुका है, लेकिन नावाडीह प्रखंड प्रशासन पीड़ितों की सुध लेने के बजाय अपना पलड़ा झाड़ने में लगा हुआ है। बताते चलें कि कोठी गांव निवासी कुंजा महतो, बरई निवासी कुलेश्वर महतो, रोहित पंडित तथा बिरनी के बरवाडीह निवासी शिवलाल रजवार का कच्चा मकान पिछले पांच दिनों में ढह गया है।

chat bot
आपका साथी