राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खो-खो टीम छत्तीसगढ़ रवाना

जागरण संवाददाता, बोकारो : बोकारो के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने छत्तीसगढ़, दुर्ग में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 08:42 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 08:42 PM (IST)
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खो-खो टीम छत्तीसगढ़ रवाना
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खो-खो टीम छत्तीसगढ़ रवाना

जागरण संवाददाता, बोकारो : बोकारो के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने छत्तीसगढ़, दुर्ग में होने वाले अंडर 17 राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 12 खिलाड़ियों को रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे। वे खेल में विजय प्राप्त कर खिलाड़ी झारखंड राज्य का नाम रौशन करेंगे। राज्य खिलाड़ियों का हब है। झारखंड के कई प्रतिभावान खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। विशेषकर हॉकी, क्रिकेट, तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी आदि खेलों में खिलाड़ियों ने देश व दुनिया में नाम किया है। बोकारो जिले में कई राज्य स्तरीय खेलों का सफल आयोजन भी किया जाता रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट एवं जूते प्रदान किये। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर वे सीधे उनसे या जिला खेल पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

खिलाड़ियों में राहुल हेम्ब्रम, जैकी कुमार, विशाल कुमार, लालबाबू गुप्ता, राजेश हांसदा, अमित कुमार मोदी, आकाश कुमार, प्रमोद कुमार, बिरन कुमार, राजू तांती, जितेन मुर्मू एवं विशाल मुर्मू शामिल है। वहीं इनके साथ कोच संजय कुमार रजक तथा मैनेजर सुरेश कुमार सोरेन भी दुर्ग के लिए प्रस्थान हुए। मौके पर डीआरडीए के निदेशक संदीप कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी मनीषा वत्स, जिला खेल पदाधिकारी पीबीएन ¨सह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी