झाविमो कार्यकर्ताओं ने फूंका बाबूलाल मरांडी का पुतला

जासं, बोकारो: झाविमो सुप्रीमो द्वारा विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को पार्टी से निष्कासित किए जा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 08:19 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 08:19 PM (IST)
झाविमो कार्यकर्ताओं ने फूंका बाबूलाल मरांडी का पुतला
झाविमो कार्यकर्ताओं ने फूंका बाबूलाल मरांडी का पुतला

जासं, बोकारो: झाविमो सुप्रीमो द्वारा विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को पार्टी से निष्कासित किए जाने के विरोध में पार्टी के युवा नेता दिलीप यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नया मोड़ के बिरसा चौक पर बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरांडी की नीतियों एवं कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की। यादव ने कहा कि मरांडी ने झारखंड की जनता को समय-समय पर धोखा दिया है। भाजपा के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने वाले मरांडी अब भाजपा की गोद में बैठना चाहते हैं। कहा कि मरांडी के इस कदम से पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता रोष व्याप्त है। मौके पर संदीप गोप, हसन, संदीप मंडल, फैयाज अहमद, सनाउल्लाह रजक, जमाल सहित अन्य कार्यकर्ता थे।

chat bot
आपका साथी