गांधी जयंती से सरकार के खिलाफ बिगुल फूकेंगे राज्य के युवा

धनबाद झारखंड यूथ एसोसिएशन बेरोजगारी के खिलाफ राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इसकी शुरु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:08 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:08 PM (IST)
गांधी जयंती से सरकार के खिलाफ बिगुल फूकेंगे राज्य के युवा
गांधी जयंती से सरकार के खिलाफ बिगुल फूकेंगे राज्य के युवा

धनबाद : झारखंड यूथ एसोसिएशन बेरोजगारी के खिलाफ राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इसकी शुरुआत दो अक्टूबर को गांधी जयंती से की जाएगी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफी इमाम ने बताया कि नौकरियों के दो दर्जन ऐसे मामले हैं जो लंबित हैं। इनमें बस सरकार निर्देश दे दे तो युवाओं की नियुक्तियां हो जाएंगी और 50 हजार के करीब युवक अगले महीने से नौकरी करने लगेंगे। बावजूद इसके राज्य सरकार ऐसा न कर सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रही है।

इमाम ने कहा कि सरकार ने सोना सोबरन धोती-साड़ी, लुंगी योजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह वर्ष नियुक्तियों का वर्ष होगा। इससे पहले दुमका में उन्होंने यही बात कही थी। उससे पहले विधानसभा के सत्र में भी उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा था कि वे जल्द नियुक्तियां शुरू करेंगे। स्वयं बताया था कि 1000 पद तो सिर्फ सचिवालय में रिक्त हैं। पूरे राज्य में तकरीबन 3.5 लाख पद रिक्त हैं जिन पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य राजेश ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तीन महीने पहले भी ऐसा ही आश्वासन दिया था। वे सत्ता में आए ही नियुक्तियों का आश्वासन देकर। अब राज्य का युवा उनके आश्वासनों से ऊब चुका है और जल्द से जल्द नियुक्ति चाहता है। लिहाजा दो अक्टूबर को सभी गांधी प्रतिमाओं पर सत्याग्रह कर सरकार से नियुक्तियां शुरू करने की मांग की जाएगी। इसके बाद राज्य भर मे संपर्क अभियान चलाया जाएगा। रांची में रैली व प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य भर के बेरोजगार युवाओं को जगाया जाएगा। ओझा के मुताबिक कारा चालक, होमगार्ड, शिक्षकों के कई ऐसे मामले हैं जिनमें परिणाम का प्रकाशन हो चुका है। नियुक्तियां नहीं मिली। कुछ मामलों में ट्रेनिंग के कारण नियुक्तियां नहीं मिली है। वर्ष 2011 से ही दर्जन भर से अधिक मामले फंसे हुए हैं। एक सरकार जैसे ही आती है वह दूसरे की नियुक्तियों को किसी न किसी बहाने रद कर देती है। यह अब नहीं चलेगा।

chat bot
आपका साथी