मजदूरों का निलंबन बदला लेने की नीयत

बोकारो जय झारखंड मजदूर समाज के सेक्टर-नौ कार्यालय में नन एनजेसीएस के संयोजक सह जय झार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 11:22 PM (IST)
मजदूरों का निलंबन बदला लेने की नीयत
मजदूरों का निलंबन बदला लेने की नीयत

बोकारो : जय झारखंड मजदूर समाज के सेक्टर-नौ कार्यालय में नन एनजेसीएस के संयोजक सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी के नेतृत्व में 30 जून की हड़ताल की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित सभी विभाग से आए कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन के खिलाफ आम मजदूरों का आक्रोश ने हड़ताल को ऐतिहासिक बताया। चौधरी ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने मजदूरों पर बदला लेने और डराने की नीयत से जो सस्पेंड किया है, वह एक तरह से वेज रिवीजन के लिए मजदूरों के आक्रोश रूपी आग में घी डालने का काम कर रहा है। समय आने पर इसका भी जवाब देने के लिए तैयार है। कहा कि मजदूरों का वेज रिवीजन 57 महीना से लंबित है। बावजूद, प्रबंधन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जनता मजदूर सभा के महामंत्री साधु शरण गोप ने कहा कि एनजेसीएस के नेताओं ने हड़ताल से पूर्व मजदूरों के बीच आकर उनकी मांगों को पूरा करवाने का संकल्प लिया था। उसपर खरा उतरने की जरूरत है। सीएसडब्लू के महामंत्री देवदीप सिंह दिवाकर ने कहा कि सेल प्रबंधन ने अपनी करनी से हड़ताल करवाया, अब किसी मजदूर को प्रताड़ित करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के महामंत्री डीसी गोहाई ने कहा कि आज प्लांट के उत्पादन में ठेका मजदूरों की अहम भूमिका है, बाबजूद उन्हें ठेकेदारों द्वारा आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निलंबित किए गए मजदूरों का निलंबन वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर शंकर कुमार, एनके सिंह, केके मंडल, आरबी चौधरी, आशिक अंसारी, एसके सिंह, अनिल कुमार, रोशन कुमार, रामा रवानी, चंद्रशेखर, दिवाकर कुमार, अभिमन्यु मांझी, बादल कोइरी, सुनील गोराई, रामाकांत राम, आरके मिश्रा, राकेश कुमार, डीपी सिंह, एके मंडल, विनोद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी