डीएसई ने रोका प्रधानाध्यापक का वेतन

सुरही (बेरमो) बोकारो जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) रेणुका तिग्गा ने गुरुवार को नावाडीह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:09 PM (IST)
डीएसई ने रोका प्रधानाध्यापक का वेतन
डीएसई ने रोका प्रधानाध्यापक का वेतन

सुरही (बेरमो) : बोकारो जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) रेणुका तिग्गा ने गुरुवार को नावाडीह प्रखंड के मध्य विद्यालय चपरी, मुंगो, बिरनी, मानपुर, किमोजोरिया, चिरूडीह एवं नावाडीह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चपरी मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर गिरि गायब मिले, प्रधानाध्यापक बिना किसी को बताए अनुपस्थित थे। डीएसई ने फोन पर कई बार भुनेश्वर गिरि से संपर्क करना चाहा, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

वहीं डीएसई के पूर्व में दिए गए आदेश के बावजूद कुमारी रोहनी महतो को विद्यालय का प्रभार नहीं सौंपने एवं लापरवाही बरतने के आरोप में भुनेश्वर गिरि पर शोकाज करते हुए अगले आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी। यहां सहायक शिक्षिका कुमारी रोहनी महतो से विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया। शौचालय, पेयजल, पोषाहार आदि का अवलोकन कर कई निर्देश दिया। जबकि नावाडीह मध्य विद्यालय में निरीक्षण के क्रम में पंजी का संधारण, बच्चों के कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक गोविद नायक को जमकर फटकार लगाते हुए आदत में सुधार लाने की हिदायत दी।

मुंगो, बिरनी, मानपुर, चिरुडीह, नावाडीह में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने को सख्त निर्देश दिया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि जिले में विद्यालय के सफल संचालन को समय समय पर विभागीय निर्देश पर निरीक्षण किया जाता है। नावाडीह प्रखंड में सूबे के स्कूली शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का विधानसभा क्षेत्र है। यहां से विभाग को निरंतर जन शिकायत मिल रही थी, निरीक्षण के क्रम में कई विद्यालयों में अनियमितता मिली। सभी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में सचेत रहने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को नियमित रूप से पंजी संधारण करने, बायोमैट्रिक उपस्थिति बनाने आदि की हिदायत दी गई है। बीआरसी सुरही में बीईईओ बीपी मोदी को ई बिदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

chat bot
आपका साथी