महिलाओं को आगे बढ़ाने में योगदान देगा भारतीय वैश्य समाज

बोकारो चास कार्यालय में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय वैश्य महासभा का चतुर्थ स्थापना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:49 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:49 PM (IST)
महिलाओं को आगे बढ़ाने में योगदान देगा भारतीय वैश्य समाज
महिलाओं को आगे बढ़ाने में योगदान देगा भारतीय वैश्य समाज

बोकारो : चास कार्यालय में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय वैश्य महासभा का चतुर्थ स्थापना दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश व महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति प्रसाद ने दानवीर भामाशाह सहित समाज के महान व्यक्तियों के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार गुप्ता ने संगठन के प्रति सक्रिय महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, समाज की लड़कियों की शादी में सहयोग के लिए लाडली समृद्धि जनसहयोग योजना का शुभारंभ किया, जिसके अध्यक्ष मोनिया गुप्ता को बनाये गये। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग अतिआवश्यक है। आप लोगों के सहयोग के बिना समाज का विकास संभव नहीं हो सकता है। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होने की अपील की। कहा कि एकजुटता के बिना समाज का विकास संभव नहीं हो सकता है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गुप्ता, अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को जागरूक करना होगा। महिला के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार व संचालन महिला अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत है। मौके पर सुभाष भारती, सुनील वर्णवाल, विवेक जयसवाल, मनोज साव, रंजीत वर्णवाल, शंकर सुमन, जवाहर प्रसाद, मुकेश कुमार, मुकेश भगत, बबलू केशरी, नंदकिशोर कुमार, आशा गुप्ता, सुनीता देवी, प्रीति गुप्ता, सुनीता प्रसाद, डोली देवी, रेखा प्रसाद, निर्मला देवी, संगीता देवी, रीमा देवी, अनीता देवी, सवित्री देवी, अनीता साव, मोनिका कुमारी, बबिता सुमन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी