यहां हिन्दू करते मंत्रोच्चार, मुस्लिम बांटते प्रसाद

संवाद सहयोगी तालगड़िया चास प्रखंड के मुस्लिम बहुल चंदाहा गांव में मात्र एक हिन्दू परिवार रहता

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:05 PM (IST)
यहां हिन्दू करते मंत्रोच्चार, मुस्लिम बांटते प्रसाद
यहां हिन्दू करते मंत्रोच्चार, मुस्लिम बांटते प्रसाद

संवाद सहयोगी, तालगड़िया : चास प्रखंड के मुस्लिम बहुल चंदाहा गांव में मात्र एक हिन्दू परिवार रहता है। लेकिन, यहां प्रत्येक घर में दुर्गा पूजा का उल्लास है। इस हिन्दू के घर में सैकड़ों वर्ष से दुर्गा पूजा हो रही है। इस वर्ष भी पूजा धूमधाम से हो रही है। गुरुवार को बेलभरण हुआ। देर शाम राय बांध तालाब से कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए। सबने मिलकर दुर्गा मंदिर में कलश स्थापन की। शुक्रवार को सप्तमी पूजा होगी।

दुर्गोत्सव उमंग का पर्व है, अगर दूसरे समुदाय का सहयोग भी इसमें मिलता है तो खुशी दोगुनी हो जाती है। पंडित खखेन ठाकुर उर्फ दिलीप राय का परिवार इस गांव का पहला वाशिदा है। उन्हें काशी के तत्कालीन राजा ने बसने के लिए जमीन दान में दी थी। साथ ही मां दुर्गा की पूजा करने का आदेश दिया था। मां दुर्गा की पूजा करने के लिए स्थायी रूप से एक मंदिर भी बना है। हालांकि विगत कुछ वर्ष से मूर्ति पूजा बंद है। कलश वह फोटो रख कर पूजा की जाती है। यहां दुर्गोत्सव में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भी आस्था भी देखने योग्य है। पूजा में हर तरह का सहयोग करते हुए मुस्लिम परिवार मां से मन्नत भी मांगते हैं और जब मन्नत पूरी होती है तो वे चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। भक्ति जागरण की व्यवस्था भी संभालते हैं। पूजा से लेकर विसर्जन तक दोनों समुदाय के लोगों का सहयोग मिलता है।

------------------

वर्जन: दुर्गा पूजा में मुस्लिम समुदाय के लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है, वे भी मां को प्रसाद चढ़ाते हैं। इस बार सरकारी आदेशानुसार पूजा संपन्न होगी।

--- दिलीप राय, चंदाहा। दुर्गा पूजा में हमलोग हर साल सहयोग करते हैं। सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा होती है ।

खुदा नवाज अंसारी, पूर्व मुखिया, चंदाहा। अल्लाह ईश्वर एक ही है। हमारे परिवार के लोग पूजा में शरीक होते हैं। मेरी पत्नी चढ़ावा चढ़ाती है।

खुश मोहम्मद अंसारी, समाजसेवी, चंदाहा।

chat bot
आपका साथी