हिदी विश्व में बोली जानेवाली प्रमुख भाषा

जासं बोकारो ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने हिदी पखवाड़ा के समापन पर सेक्टर-4 कार्यालय में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:42 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:42 PM (IST)
हिदी विश्व में बोली जानेवाली प्रमुख भाषा
हिदी विश्व में बोली जानेवाली प्रमुख भाषा

जासं, बोकारो : ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने हिदी पखवाड़ा के समापन पर सेक्टर-4 कार्यालय में कविता पाठ किया। पखवाड़ा के दौरान हिदी भाषा पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

मंडलीय प्रबंधक रमेश श्रीवास्तव ने देश की राजभाषा में कार्य करने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। कहा कि हिदी ने हमें विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। हिदी विश्व में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ-साथ हिदी हमारी राष्ट्रभाषा भी है। वह दुनियाभर में हमें सम्मान भी दिलाती है। इस अवसर पर संदीप चटर्जी, द्वारिका प्रसाद, हरेंद्र कुमार सिंह, दिलीप बैराग्य, अमित सहगल, दीप नारायण कुमार, गणेश ठाकुर, निमाई ठाकुर उपस्थित थे। इधर, कंपनी के शाखा कार्यालय में हिदी पखवाड़ा पर विजय विद्यार्थी, अमर नाथ झा, प्रीति कुमारी, राम नारायण राम उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी