बिहार की तर्ज पर झारखंड में लागू हो 27 प्रतिशत आरक्षण : सुदेश

करगली (बेरमो) अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की एक बैठक गुरुवार को फुसरो में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:37 PM (IST)
बिहार की तर्ज पर झारखंड में लागू हो 27 प्रतिशत आरक्षण : सुदेश
बिहार की तर्ज पर झारखंड में लागू हो 27 प्रतिशत आरक्षण : सुदेश

करगली (बेरमो) : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की एक बैठक गुरुवार को फुसरो में जिलाध्यक्ष बबलू चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने संगठन को मजबूत करने, समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता व सामाजिक कुरीतियों के प्रति सजगता की बात कही। कहा कि समाज राज्य सरकार से कई वर्षों से पिछड़े वर्ग को बिहार की तर्ज पर 27 प्रतिशत आरक्षण झारखंड में भी लागू करने की मांग कर रही है।

बताया कि महासभा का संगठनात्मक चुनाव झारखंड के 90 प्रतिशत जिलों में हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष जगरनाथ राम ने कहा कि आज के परिवेश में सीएनटी एक काला कानून की तरह है। जिससे गैर आदिवासियों को जल्द से जल्द बाहर किया जाए। हजारीबाग जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी ने कहा कि क्रीमी लेयर ओबीसी के लिए एक छलावा है, ओबीसी को सीधा आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी, सुंदर लाल चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष मदन वर्मा, सुंदर लाल चंद्रवंशी, राम पुकार चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद सह जिला प्रदेश युवा अध्यक्ष भारत वर्मा, मनोज कुमार चंद्रवंशी, राजन वर्मा, ओम सिंह, गौतम राम चंद्रवंशी, महादेव राम चंद्रवंशी, अर्जुन कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी