झूठी राजनीति करने वाली बीजेपी को जनता ने नकारा

सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड राज्य की वर्तमान सरकार को जनता चला रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:50 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:50 PM (IST)
झूठी राजनीति करने वाली बीजेपी को जनता ने नकारा
झूठी राजनीति करने वाली बीजेपी को जनता ने नकारा

करगली : सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड राज्य की वर्तमान सरकार को जनता चला रही है। छल-प्रपंच व झूठ की राजनीति करने वाली बीजेपी को झारखंड की जनता ने नकार दिया। इस कारण बीजेपी के खेमा में हड़कंप मचा है।

यह बातें उन्होंने गुरुवार को ढोरी स्टाफ क्वार्टर में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी थे। सांसद ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब जनता ने यूपीए गठबंधन को पहले से ज्यादा जनादेश दिया। भाजपा के नेताओं ने पिछले पांच वर्षों तक झारखंड की भोलीभाली जनता को लूटने का काम किया। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद राज्य का खजाना तक खाली कर दिया गया। जनता अब बीजेपी की झूठ की नीति से रू-ब-रू हो चुकी है। बेरमो व दुमका विधानसभा उपचुनाव में यूपीए गठबंधन को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। मौके पर अनुपमा सिंह, सीमा सिंह, अजंता सामद, सावित्री कुदादा, सुनील सिंह, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी