वज्रपात की चपेट में आने से चार लोग घायल

कसमार थाना क्षेत्र की टांगटोना पंचायत के तेलियाडीह गांव में मंगलवार की दोपहर वज्रपात में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन मे सभी घायलों को स्वजनों ने कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चारों ग्रामीण इलाजरत हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:47 PM (IST)
वज्रपात की चपेट में आने से चार लोग घायल
वज्रपात की चपेट में आने से चार लोग घायल

संस, बहादुरपुर: कसमार थाना क्षेत्र की टांगटोना पंचायत के तेलियाडीह गांव में मंगलवार की दोपहर वज्रपात में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन मे सभी घायलों को स्वजनों ने कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चारों ग्रामीण इलाजरत हैं। सूचना मिलने पर गोमिया विधायक प्रतिनिधि धनलाल कपरदार अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हाल जाना। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर पंचायत के तेलियाडीह गांव की शांति देवी, भुदिया देवी, शीला देवी व रधु महतो बगल के जंगल में बकरी चराने के लिए गए हुए थे। इसी बीच दोपहर करीब एक बजे जोरदार बारिश होने लगी। इससे बचने के सभी एक पेड़ के नीचे चले गए, तभी वज्रपात हुआ इौर इसकी चपेट में आने से चारों घायल हो गए। वहीं वज्रपात की चपेट में आकर चार बकरियों की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी