गीत के जरिए कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे राज

बोकारो के राज आनंद चंद्र फाइट बैक इंडिया गीत के माध्यम से कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे हैं। विस्थापित नेता गुलाब चंद्र के पुत्र राज ने अपने साथी कलाकारों के मिलकर गीत तैयार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:07 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:07 PM (IST)
गीत के जरिए कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे राज
गीत के जरिए कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे राज

जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो के राज आनंद चंद्र फाइट बैक इंडिया गीत के माध्यम से कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे हैं। विस्थापित नेता गुलाब चंद्र के पुत्र राज ने अपने साथी कलाकारों के मिलकर गीत तैयार किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस गीत को पसंद कर रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर व गायक राज आनंद चंद्र ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ संगीत से भी लगाव रहा है। इसलिए लोगों को कोरोना से मुकाबला करने के लिए प्रेरित करने के इरादे से साथी कलाकारों के साथ मिलकर गीत तैयार किया।

इनके साथ करण मेहरा, सना शेख, कनिका माहेश्वरी, रोहन साहा, अनुराग अरोरा, दीपक वर्मा, इंद्रपाल सिंह, विक्रांत राय, नर्विनी डेरी, फिजा खान, आर्शीज गांधी, अविकल कक्कड़, सार्थक चौधरी, कमाल चौधरी, आर मुर्तजा, प्रभात ठाकुर, निशांत आर्यन चंद्र आदि ने इस गीत को सुरों से सजाया। वीडियो लॉकडाउन के दौरान मोबाइल से शूट किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रह संगीत के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। इससे पहले भी कई गीत को लोगों ने पसंद किया।

chat bot
आपका साथी