ट्रक की चपेट में आई बाइक, पिता व पुत्री की मौत

जैनामोड़/कसमार जरीडीह थाना क्षेत्र बांधडीह फोरलेन मुहाने पर ट्रक की चपेट में आने से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:59 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:59 PM (IST)
ट्रक की चपेट में आई बाइक, पिता व पुत्री की मौत
ट्रक की चपेट में आई बाइक, पिता व पुत्री की मौत

जैनामोड़/कसमार : जरीडीह थाना क्षेत्र बांधडीह फोरलेन मुहाने पर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई। एक महिला व एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान कसमार थाना क्षेत्र के मंजूरा गांव निवासी 40 वर्षीय श्रीधर महतो व उसकी ढाई वर्षीय पुत्री प्राची कुमारी के रूप में हुई है। घायल महिला मृतक की पत्नी संगीता कुमारी को सदर अस्पताल से इलाज के दौरान धनबाद भेज दिया गया।

बताया जाता है कि कसमार थाना क्षेत्र निवासी श्रीधर महतो अपनी पत्नी व पुत्री को लेकर बाइक से रविवार देर शाम पुपुनकी चास अपने ससुराल से विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सड़क मार्ग से अपने घर कसमार लौट रहे थे। इसी बीच जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह के समीप फोरलेन से बांधडीह अपने बाइक को मोड़ा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से जैनामोड़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने श्रीधर को व उसकी पुत्री को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर जरीडीह थाना पुलिस पहुंची और ट्रक व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। रांची में राजमिस्त्री का मृतक श्रीधर करता था काम :

घटना के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्वजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन भाइयों में श्रीधर सबसे छोटा था। वह रांची में राजमिस्त्री का काम कर किसी तरह अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता था। श्रीधर की शादी वर्ष 2019 में चास प्रखंड के पुपुनकी गांव में संगीता कुमारी के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद प्राची का हुआ था जन्म :

शादी के एक साल बाद श्रीधर पिता बना था। जून 2020 को प्राची का जन्म हुआ था। इसके बाद परिवार काफी खुश था। घटना में एक साथ पिता और बेटी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। घर में मृतक श्रीधर ही अकेला कमाऊ सदस्य था। अब घटना के बाद पत्नी के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पडा है।

chat bot
आपका साथी