किसान परती भूमि में कराएं आम की बागवानी

भंडारीदह (बेरमो) सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि सभी किसान अपनी परती भूमि म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 09:30 PM (IST)
किसान परती भूमि में कराएं आम की बागवानी
किसान परती भूमि में कराएं आम की बागवानी

भंडारीदह (बेरमो) : सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि सभी किसान अपनी परती भूमि में आम की बागवानी कराएं। राज्य सरकार की ओर से मनरेगा की बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी कराई जा रही है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को चंद्रपुरा प्रखंड की तुरियो पंचायत के चिरुडीह ग्राम में तीन किसान अवध बिहारी गिरि, उदय गिरि एवं चंडीचरण गिरि की परती जमीन में आम की बागवानी के लिए पौधे लगाते हुए कही। उनके साथ चंद्रपुरा प्रखंड की प्रमुख अनिता गुप्ता, जिप सदस्य नीतू सिंह, तुरियो पंचायत के मुखिया नकुल महतो, तारमी पंचायत के मुखिया वासुदेव महतो एवं उपमुखिया वीणा गिरि ने भी पौधारोपण किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आम की बागवानी से किसानों के जीवन में खुशहाली और क्षेत्र में हरियाली आएगी। साथ ही यह अन्य लोगों के भी जीवकोपार्जन का साधन बनेगा। कहा कि झारखंड सरकार ने गांव में ग्रामीणों एवं प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आम की बागवानी की शुरुआत कराई है। यहां जगदीश पांडेय, आरके गिरि, प्रमोद गुप्ता आदि ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी