पानी की समस्या के समाधान पर बल

जासं बेरमो पलिहारी गुरुडीह पंचायत में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को बैंक म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 09:38 PM (IST)
पानी की समस्या के समाधान पर बल
पानी की समस्या के समाधान पर बल

जासं, बेरमो : पलिहारी गुरुडीह पंचायत में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को बैंक मोड़ स्थित पंचायत भवन में सर्वदलीय समिति की बैठक की गई। इसमें पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत में पानी की समस्या का स्थायी समाधान करना ही होगा। समय के साथ जनसंख्या में भी वृद्धि हुई है एवं पुराने जलापूर्ति व्यवस्था से क्षेत्र के सभी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसलिए समाधान को नई जलापूर्ति योजना निर्माण पर कार्य करना होगा। कोनार नदी के समीप करमाटांड़ गांव में नई जलापूर्ति योजना बनाने को लेकर मिलजुलकर कार्य करना होगा। कहा कि पानी की समस्या लोगों की बुनियादी समस्या है और इसे किसी भी तरह समाधान करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। भाजपा के वरीय नेता डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि समय के साथ व्यवस्था को भी बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गोमिया में जो पानी का टंकी बना है वह वर्षों पूर्व बना है। उस समय क्षेत्र की जनसंख्या के अनुपात में उक्त पानी की टंकी ठीक था, लेकिन क्षेत्र की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है और उसके अनुपात में अब नई जलापूर्ति योजना की आवश्यकता हो गई है। अब सबको मिलजुल कर नई जलापूर्ति योजना के निर्माण के लिए कार्य करना होगा। मौके पर निवर्तमान मुखिया ललिता देवी, गीता देवी, शांति देवी, धनंजय सिंह, पूर्व मुखिया बंटी उरांव, निवर्तमान पंसस ललन केवट, दुलाल प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, अशरफ अली, उमेश महतो, शंकर पासवान, अमित पासवान, सफदर अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी