नावाडीह में हाथियों ने तोड़े तीन घर, चट कर गए अनाज

संस सुरही (बेरमो) बरई पंचायत के चटनियाटांड़ सियाड़ी व असनाटांड़ में गुरुवार की देर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 09:08 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 09:08 PM (IST)
नावाडीह में हाथियों ने तोड़े तीन घर, चट कर गए अनाज
नावाडीह में हाथियों ने तोड़े तीन घर, चट कर गए अनाज

संस, सुरही (बेरमो) : बरई पंचायत के चटनियाटांड़, सियाड़ी व असनाटांड़ में गुरुवार की देर रात दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। चिटनियाटांड़ में तीन कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त कर अनाज चट कर गए। वहीं सियाड़ी में खेत में लगी फसल को रौंद दिया। असनाटांड़ में एक मुर्गी फार्म को ध्वस्त कर दिया। यह खबर मिलते ही शुक्रवार की सुबह नावाडीह प्रभारी वनपाल अजीत कुमार मुर्मू, वनरक्षी अक्षय कुमार मुंडा, मेघलाल तुरी, भगन महतो घटनास्थल पहुंचे। प्रभारी वनपाल ने बताया कि हाथी बेरमो की ओर चला गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देर रात दो हाथी डुमरी जंगल से नावाडीह के चटनियाटांड़ में प्रवेश कर गया था। दोनों हाथी ने चंपा देवी के कच्चा मकान को तोड़ घर में दो पैकेट रखा चावल, 30 किलो धान चट कर दिया। वहीं चोवाराम कमार के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए करीब पांच हजार रुपये मूल्य के धान को बर्बाद कर दिया, जबकि ठकुरी देवी के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण रातभर जाग कर हाथियों के जाने का इंतजार करते रहे। हाथी शुक्रवार की सुबह सियाड़ी होते हुए बहादुर महतो एवं परमेश्वर महतो के खेत में लगी फसल को रौंदते हुए बेरमो जंगल की ओर निकल गए हैं। सूचना पर सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल, बरई मुखिया प्रतिनिधि बली रजक, पंसस मेघनाथ तुरी, हेमलाल महतो चटनियाटांड़ पहुंच घटना की जानकारी ली। प्रभारी वनपाल ने घोसको वन समिति के अध्यक्ष पूरन महतो को तत्काल दो टॉर्च एवं दो हजार रुपये की मदद करते हुए ग्रामीण से सतर्क रहने एवं हाथियों से छेड़छाड़ नहीं करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी