सभी प्रखंडों में बनेंगे दो सब-स्टेशन

जागरण संवाददाता, बोकारो : जिले में निर्बाध रुप से बिजली आपूर्ति का सपना हकीकत में तब्दील होन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 08:26 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 08:26 PM (IST)
सभी प्रखंडों में बनेंगे दो सब-स्टेशन
सभी प्रखंडों में बनेंगे दो सब-स्टेशन

जागरण संवाददाता, बोकारो : जिले में निर्बाध रुप से बिजली आपूर्ति का सपना हकीकत में तब्दील होने वाला है। विद्युत प्रमंडल चास ने जिले को जीरो कट बनाने के लिए कमर कस लिया है। बहुत जल्द चासवासियों सहित पूरे जिले में निर्बाध रुप से बिजली की आपूर्ति होगी। जिले को निर्बाध रुप से बिजली आपूर्ति करने के लिए जिले में कुल 18 विद्युत उपकेंद्र बनेगा, जिसमें से सात विद्युत उपकेंद्र जून तक फाइनल हो जाएगा। इस प्रकार से जिले के हर प्रखंड में दो विद्युत उपकेंद्र होंगे।

विभागीय पदाधिकारी का कहना है कि लोगों को इस बार गर्मियों में बिजली के झटकों से निजात दिलाने के लिए विद्युत विभाग पूरी जोर शोर से तैयारी करने में लगा है। विद्युत विभाग ने छह माह के अंदर पूरे प्रमंडल में सात पावर विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूरा करने का समय निर्धारित किया है। सबसे पहले जनवरी में फुदनीडीह विद्युत उपकेंद्र चालू होगा। विदित हो कि चास में गुणवत्ता युक्त बिजली आपूर्ति के लिए पूरे शहर की आधारभूत संरचना सुधारने का कार्य आरपीडीआरपी ( रिस्ट्रक्चर्ड एक्सलेरेटेड पावर डेवलपमेंट रिफार्म प्रोग्राम) योजना के तहत निजी कंपनी को सौंपा गया है। इसी के साथ शहर के जर्जर तार, ट्रांसफार्मरों के साथ-साथ मौजूदा सभी सब-स्टेशनों के पुराने कंडक्टरों की जगह जरूरत के मुताबिक पैंथर से लकर डॉग कंडक्टरों को अपग्रेड किया जा रहा है।

---------------------------------------

कहां बनेगा उपकेंद्र उपकेंद्र -- ब्लाक -- प्रमंडल

1- साड़म ---- गोमिया --- तेनुघाट

2- ललपनिया ---- गोमिया --- तेनुघाट

3- तारानारी --- चंद्रपुरा --- तेनुघाट

4- पथोरिया -- जरीडीह --- तेनुघाट

5- ¨कजकिरो -- नवाडीह -- तेनुघाट

6- फुदनीडीह -- चास --- चास

7- बरमसिया - चंदनकियारी - चास

8- भूइंया द्वारिका -- चास -- चास

9- नारायणपुर -- चास -- चास

10- मानपुर -- चंदनकियारी -- चास

11- बंसी -- नवाडीह -- तेनुघाट

12- खुदीबेरा -- कसमार-- तेनुघाट

13- ¨पड्राजोरा -- चास -- चास

14- मामरकुदर -- चास चास

15- चांदो -- पेटरवार --- तेनुघाट

16 महुआटांड़ --- गोमिया -- तेनुघाट

17 - बाघमारा -- बाघमारा -- लोयाबाद

18- काको मठ -- बाघमारा -- लोयाबाद

---------------------------------------------

वर्जन : उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त बिजली मिले इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के लिए प्रमंडल में कई नए उपकेंद्र बनाए जा रहा है। बहुत जल्द उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति होगी।

प्रतोष कुमार, अधीक्षण अभियंता, चास प्रमंडल।

chat bot
आपका साथी