सेवानिवृत्त व्याख्याता के भरोसे पीजी गणित की पढ़ाई

जागरण संवाददाता बोकारो बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में एक सेवानिवृत्त व्याख्याता के भरोसे पीज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:47 PM (IST)
सेवानिवृत्त व्याख्याता के 
भरोसे पीजी गणित की पढ़ाई
सेवानिवृत्त व्याख्याता के भरोसे पीजी गणित की पढ़ाई

जागरण संवाददाता, बोकारो:

बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में एक सेवानिवृत्त व्याख्याता के भरोसे पीजी (स्नातकोतर) गणित के छात्रों की पढ़ाई चल रही है। कॉलेज में लगभग 160 विद्यार्थी पीजी गणित विषय का अध्ययन कर रहे हैं। इनके लिए यहां कोई स्थायी व्याख्याता नहीं हैं। वहीं लगभग 154 विद्यार्थी पीजी इतिहास विषय की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन्हें एक स्थायी व्याख्याता एवं एक संविदा पर नियुक्त व्याख्याता शिक्षा दे रहे हैं। गणित विभाग में स्थायी व्याख्याता नहीं रहने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है।

-----

--रिक्त पद पर बहाली के लिए जेपीएससी को दिया गया पत्र

सिटी कॉलेज के सेवानिवृत्त व्याख्याता डॉ. विनोद कुमार सिंह को संविदा पर नियुक्त किया गया है। वह लगभग 160 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर गणित विषय की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। वहीं डॉ. माधुरी कुमारी एवं डॉ. वीणा शर्मा विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर इतिहास विषय की शिक्षा प्रदान कर रही हैं। डॉ. वीणा शर्मा संविदा पर नियुक्त की गई हैं। प्राचार्य डॉ. एके माजी ने कहा कि स्नातकोत्तर गणित व इतिहास विषय के विद्यार्थियों केा शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थायी व्याख्याताओं की बहाली आवश्यक है। इसलिए इस संबंध में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रबंधन को पत्र दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से इसको लेकर जेपीएससी को पत्र दिया गया है। आने वाले दिनों में यहां स्थायी व्याख्याताओं की बहाली हो सकेगी। ---प्रयोगशाला को किया जाएगा आधुनिक

प्राचार्य डॉ. एके माजी ने कहा कि कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। कॉलेज में भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीसीए एवं बीएड के प्रयोगशाला को आधुनिक रूप दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे विश्वविद्यालय प्रबंधन को भेजा जाएगा। सरकार से इस मद में राशि मिलने के बाद सभी प्रयोगशाला को आधुनिक रूप दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा।

chat bot
आपका साथी