श्रद्धालुओं ने माता महागौरी का किया पूजन

बोकारो चास-बोकारो में चैत्र दुर्गा पूजनोत्सव का आयोजन किया गया है। मंगलवार को श्रद्धालु पूजा प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:06 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:06 AM (IST)
श्रद्धालुओं ने माता महागौरी का किया पूजन
श्रद्धालुओं ने माता महागौरी का किया पूजन

बोकारो : चास-बोकारो में चैत्र दुर्गा पूजनोत्सव का आयोजन किया गया है। मंगलवार को श्रद्धालु पूजा पंडाल व मंदिरों में पहुंचे। उन्होंने पुरोहित के साथ माता महागौरी का पूजन किया। श्रीराम मंदिर सेक्टर एक के पुरोहित पं. शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि दुर्गा पूजा के आठवें दिन महागौरी की पूजा का विधान है। इनकी पूजा से पाप-संताप व दु:ख दूर हो जाते हैं। इनका पूजन भक्तों के लिए कल्याणकारी है। इसलिए इनकी आराधना करनी चाहिए। संध्या में माता की विशेष आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भजन के माध्यम से माता दुर्गा की महिमा का बखान किया। उन्होंने माता से सुख, शांति, समृद्धि के अलावा कोरोना से मुक्ति की कामना की। इसी प्रकार चास, चंद्रपुरा, तुपकाडीह में मां दुर्गा की पूजा की।

------

महाष्टमी पर चैती दुर्गा पूजा :

चंदनकियारी प्रखंड के महाल, तालगड़िया में महाअष्टमी के मौके पर मा दुर्गा की पूजा अर्चना की गई । माँ दुर्गा की मंदिरों भव्य व आकर्षक मूर्ति स्थापित कराया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूजा कमेटी व ग्रामीण सरकार द्वारा जारी कोविड के नियमों का पालन कर रहे हैं। मंदिर में एक पुरोहित,एक पुजारी व दो यजमान पूजन का निर्वहन कर रहे हैं। समय समय पर देवी दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच सैनिटाइज्ड भी किया जा रहा है। वैदिक मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय हो गया है. इसके अलावे भोजूडीह महथा पाड़ा, तालगडिया,पोलकिरी आदि गांव में भी मां दुर्गा की महाअष्ठमी पूजन श्रद्धा के साथ कोविड के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं कर रहे हैं। इस दौरान मां दुर्गा से पूरे दुनिया से महामारी के खात्मे के लिए श्रद्धालु कामनाएं की। विजया दशमी के दिन मूर्ति विसर्जन के साथ पूजन का समापन होगा ।

chat bot
आपका साथी