सामाजिक एकता व विकास पर महली जाति का जोर

संवाद सहयोगी जैनामोड़ महली जाति की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए सामाजिक एकजुटता के साथ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2020 07:17 PM (IST)
सामाजिक एकता व विकास पर महली जाति का जोर
सामाजिक एकता व विकास पर महली जाति का जोर

संवाद सहयोगी, जैनामोड़ : महली जाति की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए सामाजिक एकजुटता के साथ विकास की बात समाज के प्रबुद्ध लोगों ने कही। खुटरी में शुक्रवार को प्रमंडलीय महली जाति समाज सुधार समिति की बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद महली ने कहा कि हम मेहनती हैं, फिर भी हमारा समाज दिनोंदिन पिछड़ता जा रहा है। अपनी पहचान और गौरव को हम खोते जा रहे हैं। हम एकसूत्र में बंधेंगे तभी समाज का उत्थान होगा।

कहा कि झारखंड अलग राज्य बने दो दशक होने को है, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने पुश्तैनी पेशा बांस आधारित काम को निखार लाने में सहयोग नहीं किया। हर किसी ने हमें वोट बैंक समझ कर इस्तेमाल किया है। बैठक की अध्यक्षता दीपक महली ने की। इस मौके पर लालमोहन महली, अमीन महली, शनिचर महली, जगदीश महली, रमेश महली, कारू महली, गोपाल महली, राजेश, लाला, मनोज, करमचंद, संतोष, किशोर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी