कांग्रेस नेता एबी राय का बीजीएच में निधन

कांग्रेस नेता एबी राय का बुधवार की दोपहर बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। कोरोना संक्रमण के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उनके फेफड़े में हुए संक्रमण का इलाज चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 08:05 PM (IST)
कांग्रेस नेता एबी राय का बीजीएच में निधन
कांग्रेस नेता एबी राय का बीजीएच में निधन

जागरण संवाददाता, बोकारो: कांग्रेस नेता एबी राय का बुधवार की दोपहर बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। कोरोना संक्रमण के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उनके फेफड़े में हुए संक्रमण का इलाज चल रहा था। एबी राय अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

वह बोकारो स्टील से बतौर शिक्षक सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं कांग्रेस, युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस समिति , बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के भी पदधारी थे।

विदित हो कि उनके बड़े भाई भाजपा नेता एनके राय की बीते माह कोरोना से मौत हो गई थी। एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक माह के अंदर मौत से पूरा परिवार शोक संतप्त है। निधन पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने शोक प्रकट किया है। वहीं निधन की खबर मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के सेक्टर-चार कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर वरिष्ठ नेता एबी राय निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि एबी राय के निधन से पार्टी ने एक अभिभावक खो दिया, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव प्रतीत होता है। हमेशा उनका मार्गदर्शन जिला कांग्रेस को मिलता था। उनके मार्गदर्शन से बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी मजबूत बनकर उभरी है। कहा कि एबी राय कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे। वर्तमान में वे झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यसमिति सदस्य व बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के आमंत्रित सदस्य थे। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। मंजूर आलम, कन्हैया पांडेय, हसनुल्लाह अंसारी, शाहिद रजा, मनीष सिंह, मंटू, रियाज, परिदा सिंह, फजल इमाम आदि ने भी शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी