अरगामो में पूर्व मुखिया का निधन

नावाडीह प्रखंड के खरपीटो पंचायत अंतर्गत अरगामो निवासी झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व मुखिया 87 वर्षीय भीमलाल चौधरी का निधन मंगलवार की देर रात हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:57 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:57 PM (IST)
अरगामो में पूर्व मुखिया का निधन
अरगामो में पूर्व मुखिया का निधन

संस, सुरही (बेरमो): नावाडीह प्रखंड के खरपीटो पंचायत अंतर्गत अरगामो निवासी झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व मुखिया 87 वर्षीय भीमलाल चौधरी का निधन मंगलवार की देर रात हो गया। बीते 10 दिनों से वह अस्वस्थ थे। निधन की खबर गांव में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई।

स्वजनों के अनुसार, मंगलवार को भीमलाल की अचानक तबीयत खराब हो जाने पर इलाज के लिए रीजनल अस्पताल ढोरी में भर्ती कराया गया था, जहां स्थिति सामान्य होने पर वापस घर आ गए थे। देर रात दोबारा तबीयत खराब होने के बाद उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुन नंदलाल नायक, अल्लाउदीन अंसारी, रामेश्वर चौधरी, विनोद चौधरी, प्रमोद चौधरी, कांति देवी सहित मुकेश चौधरी, मिथिलेश चौधरी सहित अन्य लोगों ने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया।

chat bot
आपका साथी