दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक का जंगल से मिला शव

करगली (बेरमो) खासमहल डैम के पास स्थित गोदोनाला के जंगल से रविवार को गांधीनगर थाना की पु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:21 PM (IST)
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक का जंगल से मिला शव
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक का जंगल से मिला शव

करगली (बेरमो) : खासमहल डैम के पास स्थित गोदोनाला के जंगल से रविवार को गांधीनगर थाना की पुलिस ने संडे बाजार गुरुद्वारा निवासी 28 वर्षीय अभिषेक नेलसन चौड़े ऊर्फ राहुल का शव बरामद किया है। अभिषेक अपने दोस्तों के साथ शनिवार को डैम पर पिकनिक मनाने आया था, उसी दिन से वह गायब था। स्वजनों ने गांधीनगर थाना में गुमशुदगी का आवेदन देते हुए अभिषेक का पता लगाने की गुहार लगाई थी। गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद गांधीनगर थाना के एसआइ संदीप कुजूर, राजेश छतरी सहित अन्य बल रविवार की सुबह खासमहल जंगल पहुंच पिकनिक वाले स्थल व आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की। खोजबीन के क्रम में अभिषेक का शव गोदोनाला के किनारे पहाड़ी के नीचे मिला। स्वजनों ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे वह अपने 10-11 दोस्तों के साथ पिकनिक मानने घर से निकला था। देर शाम उसके सभी दोस्त लौट आए लेकिन अभिषेक नहीं लौटा।

काफी खोजबीन के बाद जब कुछ नहीं पता चला तो उसकी गुमशुदगी कि शिकायत थाने में की गई। बेरमो थाना प्रभारी शैलेश चौहान ने बताया कि पानी के पास ही उसका शव मिला है। एक चप्पल व टोपी ऊंचाई पर व दूसरा चप्पल नीचे मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की अभिषेक की मौत कैसे हुई।

वहीं अभिषेक के दोस्तों का कहना है कि वह हमलोगों से पहले ही वहां से निकल गया था। उसके जाने के बाद हमलोग वहां से निकले थे। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी