मनरेगा में खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों पर करें कार्रवाई: डीडीसी

समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को ग्रामीणों की आस मनरेगा से विकास अभियान की सफलता को लेकर आयोजित कार्यशाला में उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह अभियान आगामी 15 दिसंबर तक जारी रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:14 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:14 PM (IST)
मनरेगा में खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों पर करें कार्रवाई: डीडीसी
मनरेगा में खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों पर करें कार्रवाई: डीडीसी

जागरण संवाददाता, बोकारो: समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान की सफलता को लेकर आयोजित कार्यशाला में उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह अभियान आगामी 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों में खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य के कुल 130 प्रखंडों को चिह्नित किया गया है। इन्हीं प्रखंडों में मनरेगा के प्रदर्शन को बेहतर करने, इसके उद्देश्य को पूरा करने के लिए इस अभियान को शुरू किया गया है। इनमें जिले के भी चार प्रखंड चंदनकियारी, चास, चंद्रपुरा एवं जरीडीह शामिल हैं। इसमें अविलंब सुधार की आवश्यकता है। अभियान के तहत शामिल प्रखंड के अलावा शेष प्रखंडों में भी यह अभियान जारी रहेगा, ताकि मनरेगा के कार्यो में अपेक्षित प्रगति दर्ज की जा सके। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को गंभीरता से पंचायतवार समीक्षा कर कमियों को चिह्नित करने की बात कही। कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। जिन रोजगार सेवकों का प्रदर्शन लगातार खराब है, उन्हें हटाएं।

मौके पर वरीय लेखा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मनरेगा पंकज दुबे ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), जिला परियोजना पदाधिकारी अनिता केरकेट्टा, आडिटर कुलदीप कुमार समेत डीआरडीए कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी