जिस विषय में हो रुचि, उसी को लेकर आगे बढ़ें

उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने डीसी कार्यालय में झारखंड अद्यिविद्य परिषद से माध्यमिक परीक्षा के टाप छह एवं उच्च माध्यमिक के विज्ञान कला व वाणिज्य संकाय के टापर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि मन में जो हो वही करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:11 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:11 AM (IST)
जिस विषय में हो रुचि, उसी को लेकर आगे बढ़ें
जिस विषय में हो रुचि, उसी को लेकर आगे बढ़ें

जागरण संवाददाता, बोकारो: उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने डीसी कार्यालय में झारखंड अद्यिविद्य परिषद से माध्यमिक परीक्षा के टाप छह एवं उच्च माध्यमिक के विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय के टापर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि मन में जो हो, वही करना चाहिए। जिस विषय में रुचि हो, उस विषय को आगे लेकर बढ़ना चाहिए। किसी की थोपी गई बात पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए। कहा कि सभी विद्यार्थी जिले का गौरव हैं। आगे भी जिला, राज्य व देश का नाम रौशन करें।

उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को टापर विद्यार्थियों का एक वाट्सएप समूह बनाने का निर्देश दिया। एसपी चंदन झा ने कहा कि सीमित संसाधनों में सभी विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसे आगे भी जारी रखें। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। इसलिए पढ़ाई के बाद खाली समय में पसंदीदा खेल खेलें। जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो ने कहा कि यह पहला मौका है, जब छात्र-छात्राओं के साथ डीसी-एसपी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी संवाद कर रहे हैं।

मैट्रिक टापर विवेक दत्ता, सरस्वती कुमारी, कौशल कुमार, राहुल दास, सुमन कुमारी, सूरज टुडू, लक्ष्मी कुमारी, प्रियंका कुमारी, वरुण कुमार पांडेय, ओनम कुमारी, रेखा कुमारी, खुशबू कुमारी, रहमत अंसारी, इंटरमीडिएट विज्ञान के पवन कुमार महतो, अर्पित मिश्रा, अभिषेक कुमार, वाणिज्य संकाय की रिया मोदक, अभिमन्यु कुमार राणा, पूर्णिमा कुमारी, रुबी कुमारी एवं कला संकाय की डोली कुमारी, पूनम कुमारी व सुनीता कुमारी ने भी अपना अनुभव साझा किया। मौके पर डीडीसी जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता सादात अनवर, जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी