घर में बहू का शव छोड़ फरार हो गए ससुराल वाले

संस कथारा (बेरमो) गोमिया कथारा ओपी क्षेत्र झिरकी स्थित विधायक गली में एक 26 वर्षीय विवाहिता का शव घर में बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 12:11 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 12:11 AM (IST)
घर में बहू का शव छोड़ फरार हो गए ससुराल वाले
घर में बहू का शव छोड़ फरार हो गए ससुराल वाले

संस, कथारा (बेरमो) : गोमिया कथारा ओपी क्षेत्र झिरकी स्थित विधायक गली में एक 26 वर्षीय विवाहिता रुकसाना परवीन का शव संदेहास्पद स्थित में घर के बाथरूम में मिला। घटना के बाद से ही रुकसाना परवीन के ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं। बुधवार को घटना की जानकारी मिलते ही कथारा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झिरकी के पूर्व मुखिया पति हाजी मो. मिकाइल ने बताया कि घटना कैसे घटी इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो रुकसाना की लाश बाथरूम में मिली। उसके गले में दुपट्टा पूरी तरह से फंसा हुआ था। वहीं रुकसाना के पिता गुलाम मुस्तफा ने कथारा ओपी पुलिस को आवेदन देते हुए दामाद गफ्फार अंसारी, सास मैमून निशा, ननद रानिया, देवर मो सत्तार अंसारी पर दहेज उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज करवाया है। घटना मंगलवार सुबह की है, जिसे छिपाने की ससुराल वालों जिस वजह से पुलिस को मामले की जानकारी 12 घंटे बाद बुधवार को लगी। पुलिस को रुकसाना के पिता ने बताया कि दामाद ने फोन कर सूचना दी की आपकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही रुकसाना का भाई गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र डूमरचुटियो निवासी अकरम झिरकी पहुंचा को आरोपित ससुराल के लोगों ने उसे बंधक बना जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस को बताया कि करीब छह साल पहले ही उसने अपने बेटी की शादी गफ्फार अंसारी से की थी, शादी के बाद से ही ससुराल वाले बराबर दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। दहेज नहीं देने पर बेटी के साथ अक्सर मारपीट करते थे। रुकसाना के दो बच्चे हैं, एक चार साल दूसरा दो साल का बेटा है। दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वर्जन : मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान करना शुरू कर दिया है। मृतका की गर्दन पर निशान दिख रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

बबुआ नंद भगत, प्रभारी कथारा ओपी गोमिया।

chat bot
आपका साथी