सांप्रदायिक सौहार्द बरकरार रखने का संकल्प

बोकारो थर्मल (बेरमो) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मा‌र्क्सवादी (माकपा) के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:19 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:19 PM (IST)
सांप्रदायिक सौहार्द बरकरार रखने का संकल्प
सांप्रदायिक सौहार्द बरकरार रखने का संकल्प

बोकारो थर्मल (बेरमो) : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मा‌र्क्सवादी (माकपा) के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सांप्रदायिक सौहार्द बरकरार रखने का संकल्प लेते हुए बोकारो थर्मल स्थित झारखंड चौक में बुधवार को धरना दिया। साथ ही अल्पसंख्यकों के हित पर हमले के प्रति विरोध जताया। पार्टी के जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम में अल्पसंख्यकों को नमाज पढ़ने से रोकना, त्रिपुरा व असम में मस्जिदों व अल्पसंख्यकों के रिहायशी इलाकों पर हमले किया जाना, देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप पर आघात है।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में भाजपा के शासनकाल में 26 माब लिचिग की घटना घटी थी। वहीं, हाल के दिनों में राजधानी रांची में एक सड़क का नाम बदलकर वहां के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। उसके बाद रांची में ही गर्म कपड़ों की फेरी करने आए कई कश्मीरी युवकों को सांप्रदायिक तत्वों ने पीटकर घायल कर दिया। कश्मीरी व्यापारियों के साथ रांची में मारपीट की घटना पिछले दो साल में पांच बार हो चुकी है। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना के बाद सभी जिले के एसपी को निर्देश दिया कि अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। हालांकि माब लिचिग के पुराने मामलों के पीड़ितों को राहत दिए जाने का काम अब तक बाकी है।

धरना की अध्यक्षता तपेश्वर ठाकुर ने की। माकपा जिला कमेटी के सदस्य श्यामबिहारी सिंह दिनकर व बेरमो लोकल कमेटी के सचिव मनोज पासवान सहित अख्तर खान, रेणु दास, टेकामन यादव आदि ने भी संबोधित किया। शहादत अंसारी, रूपलाल कमार, हशमुद्दीन अंसारी, नरेश राम, गोपाल महतो, सन्नी तुरी, रामदास केवट, रामदेव ठाकुर, राजकुमार साव, केशवचंद्र मंडल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी