शिक्षकों व अभिभावकों में समन्वय जरूरी

जागरण संवाददाता बोकारो दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 01:09 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:22 AM (IST)
शिक्षकों व अभिभावकों में समन्वय जरूरी
शिक्षकों व अभिभावकों में समन्वय जरूरी

जागरण संवाददाता, बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्राचार्य नील कमल सिन्हा ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा का स्वरुप बदल रहा है। इसलिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास आवश्यक है। इन्हें गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना जरुरी है। इसलिए इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विद्यार्थियों को सफलता की राह पर अग्रसर किया जा रहा है। कहा कि बच्चों के लिए घर एवं स्कूल में बेहतर वातावरण तैयार करना आवश्यक है। शिक्षकों व अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। इससे न केवल शिक्षा का अच्छा माहौल तैयार होगा अपितु विद्यार्थी भी सफलता की राह पर आगे बढ़ेंगे। अभिभावकों को शिक्षण पद्धति से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी