बेरमो में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराएं

जागरण संवाददाता बेरमो फुसरो नप क्षेत्र के स्टाफ क्वार्टर ढोरी स्थित जेकेएनएस कार्यालय में श्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:06 PM (IST)
बेरमो में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराएं
बेरमो में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराएं

जागरण संवाददाता, बेरमो : फुसरो नप क्षेत्र के स्टाफ क्वार्टर ढोरी स्थित जेकेएनएस कार्यालय में शनिवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह व बेरमो विधायक स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी रानी सिंह उपस्थित में हुई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेरमो में उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस महिला कमेटी ने अपनी कमर कस ली है। बेरमो में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी में शामिल नए कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने अपना-अपना दायित्व सौंपा। कांग्रेस महिला कमेटी की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह को बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष पम्मी सिंह, बेरमो विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजंता समंत, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष गीता देवी, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष शोभा देवी, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष फुलवा देवी को मनोनित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह व रानी सिंह ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। रानी सिंह ने कहा कि सभी नए पदाधिकारियों का पार्टी में स्वागत है, नारी शक्ति से ही कल्याण होगा। मौके पर कंचन चौधरी, ज्योति देवी, राखी देवी, सुनिता देवी, संगीता देवी, शोभा देवी, पूनम देवी, अनिता सकुजा, बोधी देवी, झालो देवी, मंजू देवी, संगीता ठाकुर, सोनी देवी, कौशल्या देवी आदि मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी