ग्रामीणों की मिली स्वच्छता की जानकारी

बोकारो : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनसिमली की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:02 PM (IST)
ग्रामीणों की मिली स्वच्छता की जानकारी
ग्रामीणों की मिली स्वच्छता की जानकारी

बोकारो : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनसिमली की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार ने किया। सफाई अभियान में विद्यालय परिसर से लेकर बनसिमली गांव तक सफाई कर लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी और विद्यार्थियों को स्वच्छता का शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्राचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थी व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्राचार्य सतीश कुमार ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ रखने से लोग बीमारी से दूर रहेंगे। लोग बीमार नहीं होंगे। इसके लिए लोगों को घर के आसपास सफाई रखने की जरूरत है। तभी जाकर लोग बीमार नहीं होंगे। प्राचार्य ने लोगों को बीमारियों से दूर रहने के उपाय बताए। उन्होंने ग्रामीणों से शौचालय निर्माण में श्रमदान करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी