सामाजिक गतिविधियां तेज करने का संकल्प

गो¨वदपुर (बेरमो) : बोकारो थर्मल के डीवीसी स्टेशन क्लब में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:29 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:29 PM (IST)
सामाजिक गतिविधियां तेज करने का संकल्प
सामाजिक गतिविधियां तेज करने का संकल्प

गो¨वदपुर (बेरमो) : बोकारो थर्मल के डीवीसी स्टेशन क्लब में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब का सम्मेलन सामाजिक कार्यों की गतिविधियां तेज करने के संकल्प के साथ रविवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बीटीपीएस के परियोजना प्रधान कमलेश कुमार ने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब की सराहना करते हुए कहा कि यह क्लब बेहतर सामाजिक कार्य कर रहा है। लायंस क्लब के जिला गवर्नर माधव लखोटिया ने कहा कि गरीबों व लाचारों की सेवा करना लायंस क्लब का उद्देश्य है। पूरे भारत में लायंस क्लब की 900 शाखा हैं, जिसके लगभग साढ़े चार लाख सदस्य हैं। झारखंड राज्य में लायंस क्लब की 92 शाखा है, जिसके 3750 सदस्य एवं पदाधिकारी जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। पूरे झारखंड में लायंस क्लब से करीब 900 महिलाएं भी जुड़कर निस्स्वार्थ भाव से गरीबों-असहायों की सेवा कर रही हैं। क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों ने अगले तीन माह तक सामाजिक कार्यो की गतिविधियां तेज करने का निर्णय लिया।

अगली समीक्षा बैठक 21 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया गया। यहां लायंस क्लब के जिला पाल माधव लखोटिया, उपजिला पाल राजेश गुप्ता पवन, प्रथम उपजिला पाल संजीव पोद्दार, कैबिनेट सचिव प्रकाश अरोड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनुपमा लोचन आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर बीटीपीएस के डीजीएम पीके ¨सह, मुखिया एसबी ¨सह, लायंस मनोज नरेडी, नैंसी अग्रवाल, सुनील केडिया, पूनम आनंद, सुरभि मजुमदार, शोभा साह, पद्मा शर्मा, दीपक कुमार, ¨रकी तिवारी, विनीता शरण, संजीव कटियार, अंबिका सेन, नीलम झा, योगेंद्र गिरि, धर्म ¨सह, विनोद भाटिया, सुरेश निखर, प्रकाश ठक्कर, बी लक्षमिनिया, यूके नायर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी