संरक्षण व सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता : आइजी

बोकारो सीआइएसएफ का मूलमंत्र संरक्षण एवं सुरक्षा है। इसी उद्देश्य के साथ हमें अपने कर्तव्य का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:13 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:13 PM (IST)
संरक्षण व सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता : आइजी
संरक्षण व सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता : आइजी

बोकारो : सीआइएसएफ का मूलमंत्र संरक्षण एवं सुरक्षा है। इसी उद्देश्य के साथ हमें अपने कर्तव्य का पालन करना होगा। वर्तमान समय में सीआइएसएफ के समक्ष कई चुनौतियां हैं। इसे अनुशासन में रहते हुए कठिन परिश्रम दे दूर किया जा सकता है। उक्त बातें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पूर्वी खंड रांची के महानिरीक्षक हेमराज गुप्ता ने बोकारो प्रवास के दौरान अधिकारियों से कही। कहा कि महारत्न कंपनी सेल सरकार की महत्वपूर्ण धरोहर है। इसकी संपत्ति की हिफाजत पर पहला फोकस होना चाहिए। आनेवाले समय में बोकारो इस्पात में आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण की योजना से सीआइएसएफ के ऊपर जिम्मेदारियां और बढ़ जाएगी। इसलिए समय से पूर्व हर चुनौती के सामना के लिए बल सदस्य व अधिकारियों को टीम वर्क के साथ काम करने की जरूरत है। सूचना तंत्र को मजबूत कर नियमित रूप से संवेदनशील स्थानों में गश्ती करने से अपराध के ग्राफ को पूरी तरह से कम किया जा सकता है। हमारा लक्ष्य जीरो क्राइम कंट्रोल का होना चाहिए। बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा तो कार्य में लापरवाही बरतने वाले दंड के भागीदार होंगे। इससे पूर्व आइजी को सीआइएसएफ ग्राउंड में बल सदस्यों द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने इंस्पेक्टर व राजपत्रित अधिकारियों संग उप महानिरीक्षक के सम्मेलन कक्ष में सुरक्षा मसौदे पर बैठक की। इस दौरान सीआइएसएफ अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उन्हें सुरक्षा व विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इसके बाद आइजी ने जवानों की समस्या को लेकर ज्ञानेंद्र हाल में सैनिक सम्मेलन किया जाएगा। जहां आन द स्पाट कई बल सदस्यों की समस्या का समाधान किया गया। अपने दो दिवसीय बोकारो प्रवास के अंतिम दिन उन्होंने सीआइएसएफ मेस, बैरक, कैंटीन, लाइन, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण कर विभागीय संचिकाओं की जांच की। उन्होंने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। मौके पर बोकारो इकाई के डीआइजी सौगत राय, उप कमांडेंट मनीष कुमार, उप कमांडेंट भूपिदर सिंह, सहायक कमांडेंट अपराध व आसूचना बसंत कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी