Johar Jan Ashirwad Yatra: मुख्यमंत्री पहुंचे चंदनकियारी, करोड़ों की देंगे साैगात Bokaro News

बोकारो जिले में आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर रोड शो और जनसभाएं करेंगे। यात्रा का समापन पेटरवार चौक पर होगा। मुख्यमंत्री बोकारो को करोड़ों की योजनाओं की साैगात भी देंगे।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 08:28 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 12:30 PM (IST)
Johar Jan Ashirwad Yatra: मुख्यमंत्री पहुंचे चंदनकियारी, करोड़ों की देंगे साैगात Bokaro News
Johar Jan Ashirwad Yatra: मुख्यमंत्री पहुंचे चंदनकियारी, करोड़ों की देंगे साैगात Bokaro News

बोकारो, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 18 सितंबर 2019 को जामताड़ा में पार्टी का झंडा दिखाकर मुख्यमंत्री रघुवर दास को जोहार जनआशीर्वाद यात्रा पर रवाना किया था। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 की घोषणा होने से पूर्व मुख्यमंत्री सूबे के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने में जी जान से जुटे हैं। उनकी यात्रा बोकारो जिले में पहुंच चुकी है। सोमवार को करीब 11 बजे मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के तहत सितानला बिरसापुल के पास उतरे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास को गार्ड आफ आॅनर दिया गया। इसके पश्चात चंदनकियारी के विधायक एवं मंत्री अमर बाउरी ने उनका स्वागत किया। यहां से हजारों की संख्या में बाइक जुलूस के साथ मुख्यमंत्री जोहार यात्रा पर चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में निकल पड़े।

यहां के बाद सीएम चंदनकियारी बाजार में स्थानीय जनता से संवाद करेंगे। इसके बाद रामडीह में स्वागत एवं स्थानीय जनता से संवाद , मामरकुदर मोड़ तथा पत्थरकट्टा साइट में भी जनता से संवाद करेंगे। जोहार यात्रा का बोकारो विधानसभा में प्रवेश होगा और चास के महावीर चौक में महावीर चौक, मेन रोड , दुन्दीबाद में स्वागत व जनता से संवाद करेंगे वहीं सीएम रितूडीह में जन सभा को संबोधित करेंग। बालीडीह टोल प्लाजा के पास बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। यहां से

जैनामोड़ तुपकाडीह फुसरो बाजार में स्वागत के साथ ही जन संवाद करेंगे। सीएम करगली मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे , सीएम सीसीएल के बंद पड़े पिचरी माइंस को पुनः प्रारंभ करेंगे और सीसीएल के द्वारा सीएसआर एवं जिला प्रशासन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे। बेरमो के बाद गोमिया विधानसभा के कथारा चौक , गोमिया मोड़, तेनु चौक,तथा  पेटरवार जनसभा व जनसंवाद कर यात्रा का समापन करेंगे।

chat bot
आपका साथी