कठिन परिश्रम से इंशा को मिली सफलता

जागरण संवाददाता बोकारो कठिन परिश्रम व लगन से दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो की इंशा रजा को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:54 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:54 PM (IST)
कठिन परिश्रम से इंशा को मिली सफलता
कठिन परिश्रम से इंशा को मिली सफलता

जागरण संवाददाता, बोकारो : कठिन परिश्रम व लगन से दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो की इंशा रजा को सीबीएसई इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय की परीक्षा में सफलता मिली। वह 99 फीसद अंक के साथ विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही। इसने अंग्रेजी में 99, भौतिकी में 98, रसायन में 98, जीव विज्ञान में 100, पेंटिग में 100 एवं फिजिकल एजुकेशन में 97 अंक हासिल किया। इसके पिता असगर रजा बीएसएल प्रोजेक्ट विभाग में डीजीएम हैं। मां हुमा रजा गृहिणी हैं। इंशा डाक्टर बनना चाहती है। कहा कि कोरोना काल चुनौती से भरा रहा। आनलाइन शिक्षा के दौरान थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन बाद में ठीक लगने लगा। शिक्षकों ने आनलाइन शिक्षा प्रदान की। साथ ही बेहतर तरीके से शंका का समाधान किया। प्रत्येक दिन आठ घंटे अध्ययन करती हूं। माता-पिता व शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिला।

chat bot
आपका साथी