चुने गए स्वीप कार्यक्रम के कैंपस एंबेसडर

सुरही (बेरमो) बोकारो जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो के निर्देश पर सोमवार को न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 05:37 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:34 AM (IST)
चुने गए स्वीप कार्यक्रम के कैंपस एंबेसडर
चुने गए स्वीप कार्यक्रम के कैंपस एंबेसडर

सुरही (बेरमो) : बोकारो जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो के निर्देश पर सोमवार को नावाडीह स्थित देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय एवं भूषण प्लस-टू विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के कैंपस एंबेसडर चुने गए। कैंपस एंबेसडर चयन करने को चुनाव किया गया। भूषण प्लस-टू उच्च विद्यालय में प्राचार्य अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कराए गए चुनाव में विजय ठाकुर कैंपस एंबेसडर चुने गए। वहीं देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में हुए चुनाव में संजय कुमार एवं फातिमा खातून को कैंपस एंबेसडर चयनित किया गया। इससे पहले प्राचार्य ने कैंपस एंबेसडर के कार्य एवं दायित्व के बारे में जानकारी दी। बताया कि चयनित छात्र-छात्रा महाविद्यालय सहित अपने आवासीय क्षेत्र में लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे, ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके।

प्राचार्य अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर आयु वाले हर भारतीय का मतदान करना अधिकार है। हरेक वोट बेहद कीमती है। विधानसभा चुनाव में वोट से ही राज्य का भविष्य तय होता है। मौके पर छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं में आलोक कुमार, चंद्रिका प्रसाद, सीताराम महतो, सुरेंद्र प्रसाद, भीम महतो, वीणा कुमारी, उर्मिला कुमारी, निशा सागर, प्रेम कुमार, गोविद रविदास, सूर्यदेव कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी