आग से झुलसी पूजा ने अस्पताल में तोड़ा दम

अंगवाली (बेरमो) पेटरवार थाना क्षेत्र की चलकरी उत्तरी पंचायत के रजकटोला में शनिवार सुबह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 08:42 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 08:42 PM (IST)
आग से झुलसी पूजा ने अस्पताल में तोड़ा दम
आग से झुलसी पूजा ने अस्पताल में तोड़ा दम

अंगवाली (बेरमो) : पेटरवार थाना क्षेत्र की चलकरी उत्तरी पंचायत के रजकटोला में शनिवार सुबह नवविवाहिता पूजा देवी (19) आग से झुलसी गई थी उसकी मौत अस्पताल में हो गई। वह गंभीर अवस्था में बीजीएच में इलाज के लिए भर्ती कराई गई थी, उसने जीवन व मृत्यु से संघर्ष करते हुए शनिवार देर रात को दम तोड़ दिया।

शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद रविवार को पुलिस की उपस्थिति में पति चंदन रजक ने दामोदर नदी तट पर शव का अंतिम संस्कार किया। पूजा ने मृत्यु के पूर्व जो बयान दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों के समक्ष अस्पताल में दी थी, उसमें दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और ससुराल वालों द्वारा जला डालने की बात कही गई थी। हालांकि ससुराल वालों का कहना है कि उसने स्वयं आग लगाकर आत्महत्या की। उसके आग से झुलसने के तुरंत बाद सीसीएल के करगली अस्पताल उसे ले जाया गया था। वहां से रेफर होकर बीजीएच में भर्ती कराया गया था। उसके बाद पेटरवार थाना की पुलिस ने उसके पति चंदन रजक को हिरासत में ले लिया था।

यह घटना चलकरी बस्ती के ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व पंसस अकलेश्वर ठाकुर एवं चलकरी के अन्य लोगों ने बताया कि विगत 9 मार्च को पूजा व चंदन का विवाह हुआ था, लेकिन दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं थे। पूजा अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। वह एक बार ससुराल में किसी को बिना कुछ बताए अपने मायके नर्रा ग्राम चली गई थी। तब नर्रा ग्राम में पंचायती भी हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद पूजा का शव लेने से मायके वालों ने इंकार कर दिया। तब ससुराल वाले शव को चलकरी स्थित अपने घर लाया और स्थानीय दामोदर नदी के श्मशानघाट में पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी