बोकारो की भाजपा नेत्री के बेटे का कोडरमा में मिला शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता बोकारो भाजपा दक्षिणी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजू देवी के 20 वर्षीय पुत्र शिवम का शव कोडरमा में डैम में बरामद हुआ। स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 12:57 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 12:57 AM (IST)
बोकारो की भाजपा नेत्री के बेटे का कोडरमा में मिला शव, हत्या  की आशंका
बोकारो की भाजपा नेत्री के बेटे का कोडरमा में मिला शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, बोकारो: भाजपा दक्षिणी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजू देवी के 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार का शव कोडरमा के तिलैया डैम में सोमवार की शाम मिला। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर कोडरमा पुलिस ने स्वजनों को सौंप दिया। पिता भगवती कॉलोनी चास निवासी हेमंत कुमार ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा शिवम कोडरमा पॉलीटेक्निक कॉलेज सर्टिफिकेट लेने 12 जून को घर से गया था। पुत्र ने वीडियो कॉल कर बताया कि सर्टिफिकेट मिल गया तो वह उसी दिन लौट आएगा, यदि नहीं मिला तो अगले दिन वह आ जाएगा। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच्ड ऑफ हो गया। दोस्तों से जानकारी मिली कि वॉट्सएप स्टेटस में लिखा है कि सब कोई माफ करना। चास थाना पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर इस मामले की जांच में जुटी थी। बीते दिन जानकारी मिली कि शिवम का शव तिलैया डैम में मिला है। मंगलवार को स्वजनों ने बताया कि शिवम आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसकी हत्या की गई है। सिर पर व सीने में चोट के निशान मिले हैं। जब उसका मोबाइल बंद मिला, उसके बहुत देर बाद उसके स्टेटस पर यह बात लिखी गई। इसके अलावा भी कई बिदु संदेह पैदा करने वाले हैं। फिलहाल, स्वजनों के लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस हत्या के एंगल से भी केस को देख रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बोकारो व कोडरमा एसपी से पूरी घटना की संजीदगी से जांच की मांग की है। विधायक के साथ जिला महामंत्री संजय त्यागी और टिकू तापड़िया समेत अन्य भाजापा नेता था।

chat bot
आपका साथी